Categories: Press Release

एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने बीजापुर के शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित

आज एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री तथा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं, छात्रों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले छात्रों ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान एनएसयूआई हरियाण के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार को हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं और 31 जवान घायल हैं। शहीद जवानों में  DRG के 8, STF के 6, COBRA बटालियन के 7 जवान और बस्तर बटालियन का एक जवान शामिल हैं।

एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने बीजापुर के शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित

उन्होंने कहा कि जवान आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे गए। सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम हैं। सैनिकों के इस बलिदान का पूरा देश ऋणि रहेगा। कृष्ण अत्री ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नही जाना चाहिए।

सरकार को चाहिए कि आतंकवादी हो या फिर नक्सली, इनके खिलाफ आपरेशन आल आऊट चलाकर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इनका जड़ से सफाया हो जाए और भविष्य में फिर से ऐसी दिल दहला देने वाली घटना देखने को ना मिले। साथ ही हमारे देश के जवान तथा आवाम सुरक्षित रह सके।

इस दौरान छात्रनेता देव चौधरी, नवीन चौधरी, किरण राजपूत, सतेंद्र सिंह, अंश पंडित, हेमंत पाराशर, प्रवेश ठाकुर, विपिन चौधरी, नरेंद्र, पवन शर्मा, कीर्ति सोनी, जूली, रितिका, शुभम, अनिल, रोहित आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago