भले ही संक्रमण को मात देने के लिए वैक्सीन की खोज हो चुकी है और इसके लिए जगह जगह वैक्सीनेशन केंद्र भी लगाए जा रहे हैं ताकि बुजुर्गों को वैक्सिंग लगाकर संक्रमण से वंचित रखा जा सके।
बावजूद आलम यह है कि अब लोगों में संक्रमण के प्रति खौफ नाम मात्र तो दूर ना के बराबर भी नहीं दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि दिन-प्रतिदिन अब संक्रमण का आंकड़ा भयावह स्थिति को उत्पन्न कर रहा है।

यही कारण है कि इस संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए अब दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन की जगह नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया जाता है।
इसके चलते अब फरीदाबाद से दिल्ली जा रहे राहगीरों और दिल्ली से फरीदाबाद आवागमन कर रहे राहगीरों को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
उधर दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह आपातकालीन स्थिति में आने जाने वाले राहगीरों को ही आगे जाने की अनुमति दे रहे हैं अन्यथा बाकी किसी को भी दिल्ली जिले में या फिर दिल्ली से बाहर किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ यह समस्या निकल कर आ रही है कि रात के समय सफर कर रहे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…