Categories: Crime

हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफ़िक एडवाइज़री 10/11 अप्रैल को केएमपी मार्ग का उपयोग करने से बचें यात्री

चंडीगढ़ 9 अप्रैल – हरियाणा पुलिस द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 10 अप्रैल को 24 घंटे के कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर जाम के आह्वान के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एहतियात के तौर पर टैªफिक एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों से 10 अप्रैल सुबह 8 बजे से 11 अप्रैल सुबह 8 बजे तक इस एक्सपै्रस-वे का उपयोग न करने की अपील की गई है।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), हरियाणा, श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस-वे पर यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई है।

हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफ़िक एडवाइज़री 10/11 अप्रैल को केएमपी मार्ग का उपयोग करने से बचें यात्री


इस अवधि में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर किसानों के बड़े पैमाने पर उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी रेंज एडीजीपी/आईजीपी, पुलिस आयुक्त और जिलों के एसपी को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं कि आमजन को कम से कम असुविधा के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त, प्रभावित जिलों खासकर सोनीपत, झज्जर, पानीपत, रोहतक, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नूंह में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।


उन्होंने आगे कहा कि सभी नागरिकों को इन व्यवस्थाओं के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाते समय उसमें संशोधन कर सकें। संबंधित जिलों को इस संबंध में स्थानीय एडवाइजरी जारी करने के लिए भी कहा गया है। हालांकि, राज्य में अन्य सभी मार्गों पर यातायात की सुचारू आवाजाही जारी रहेगी।


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अंबाला/चंडीगढ़ की ओर से आने वाले यात्री करनाल से शामली तथा पानीपत से सनौली होते हुए यूपी, गाजियाबाद और नोएडा की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार, गुरूग्राम, जयपुर आदि की तरफ जाने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-71ए पर पानीपत से गोहाना की तरफ रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी होते हुए यात्रा कर सकते हैं।


श्री विर्क ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा तथा कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, राज्य के नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago