नाबालिग लड़की को मात्र 2 घंटो में तलाशकर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस हर क्षेत्र में नागरिकों की मदद करने का भरसक प्रयास करती रहती है,लापता बच्चो को ढूंढने में आजकल फरीदाबाद पुलिस अच्छी खासी सतर्क है, बच्चो के गमशुदगी के मामले पुलिस की प्राथमिकता पर है। घटना की सूचना मिलते ही प्रयास शरू कर दिए जाते है, इसमें तकनीकी मदद के साथ ही मुखबिरों की भी मदद ली जाती है।

तकनीकी मदद से हाल के दिनों में कई गुमशुदा बच्चो को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाया है।आपको बताते चले थाना ओल्ड फरीदाबाद की पुलिस टीम ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को मात्र 2 घंटो में तलाश कर सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया है।

नाबालिग लड़की को मात्र 2 घंटो में तलाशकर किया परिजनों के हवाले

जैसा कि आप जानते हैं कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करके उनकी सारी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। बच्चे अपने माता-पिता की आँख का तारा होते हैं। परन्तु वो आँख के तारे लापता होने के बाद जब आँखों से औझल हो जाते हैं तो उन्हें तलाश करने के लिए उनके परिजन दिन-रात एक कर देते हैं।

थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम ने 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को तलाश कर परिवार को सौंपने का सराहनीय कार्य किया है।आपको बता दें कि कल दिनांक 8 अप्रैल को थाना ओल्ड फरीदाबाद को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की बैंड मार्किट ओल्ड फरीदाबाद में काफी समय से डरी सहमी हुई सी बैठी है । जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई और नाबालिग 14 वर्षीय लड़की से गहनता से पूछताछ की गई लेकिन लड़की अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी।

पुलिस टीम ने आसपास की जगह पर लड़की के परिजनों के बारे में लोगों से पूछताछ की और मुनादी कराई व् लड़की की फोटो सहित सारी जानकारी पुलिस संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दी और लड़की के परिजनों को ढूंढने में सहपुलिसकर्मियों की मदद मांगी जिसके पश्चात पुलिस टीम के अथक प्रयासो के बाद लड़की के परिजनों को ढूंढ लिया गया और पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर नाबालिक लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

अपनी 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को वापस पाकर परिवार के मायूस चेहरो पर मुस्कान खिल उठी।
पुलिस टीम के सराहनीय कार्य से खुश होकर परिजनों ने पूरी फरीदबाद पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago