वरिष्ठ नागरिक सेल के द्वारा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया

फरीदाबाद: आज दिनांक 09 अप्रैल को वरिष्ठ नागरिक सेल के द्वारा कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के स्वास्थ्य हित में कार्य करते हुए कोरोनावायरस टीकाकरण शिविर का आयोजन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन सेक्टर 30 में किया गया।

यह शिविर माननीय पुलिस आयुक्त ओ. पी. सिंह आई.पी.एस. के दिशा निर्देशानुसार एवं डॉ. अर्पित जैन, आई.पी.एस, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिक सेल, के द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयोजन किया गया था।

वरिष्ठ नागरिक सेल के द्वारा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया

इस दौरान इंस्पेक्टर नवीन कुमार प्रभारी वरिष्ठ नागरिक सेल, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमा अरोड़ा के अलावा पुलिस लाइन आरडब्ल्यू अध्यक्ष मौजूद रहे।

प्रभारी वरिष्ठ नागरिक सेल इंस्पेक्टर नवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 45 वर्ष से अधिक 60 नागरिकों का टीकाकरण किया गया है।

यह टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर अनुभा चौहान की टीम द्वारा किया गया है।

इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों उनके परिजनों और पुलिस लाइन के आस पास रहने वाले लोगों के लिए लगाया गया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago