Categories: Faridabad

क्या इस बार नगर निगम गर्मियों में कर पाएगा पानी की समस्या का समाधान?

नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र इन दिनों पानी की किल्लत तथा गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बल्लभगढ़ स्थित नत्थू कॉलोनी तथा ब्राह्मणवाड़ा में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी निगम अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

आपको बता दें कि इस समस्या से जूझ रहे लोग पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं। इस समस्या से परेशान होकर कई लोग इस कॉलोनी से पलायन भी कर चुके हैं और कुछ पलायन करने की तैयारी में है।

क्या इस बार नगर निगम गर्मियों में कर पाएगा पानी की समस्या का समाधान?

नगर निगम ने इस गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना ना करना पड़े, को लेकर काफी तैयारियां की है। नगर निगम गर्मियों में लोगों को पीने की पानी की समस्या से न जूझना पड़े के लिए काफी तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने जगह-जगह पर करीब 200 ट्यूबवेलों को सही करवाया है।

नगर निगम ने पांच हजार लीटर की क्षमता वाले 12 टैंकर खरीदने का फैसला किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की तैयार की जा रही है। करीब 36 लाख रुपये की लागत से यह टैंकर खरीदे जाएंगे। गर्मियों में लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए नगर निगम की तरफ से तैयार की गई कार्ययोजना में घनी आबादी वाले इलाकों पर निगम के अधिकारियों की विशेष नजर है।

गौरतलब है कि‌ निगम की तैयारियों के बावजूद भी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की दिक्कत से परेशान होकर लोगों ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया है। बीते दिनों वार्ड पार्षद मनवीर भड़ाना सहित लोगों ने निगम मुख्यालय आकर पानी को लेकर प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगे रखी।

ऐसे में यह देखना होगा कि आगामी दिनों में नगर निगम द्वारा गर्मियों के लिए किए गए इंतजाम जमीनी स्तर पर कितना सफल होते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago