Categories: Government

हरियाणा में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए बनाये गए इन जिलों में सब स्टेशन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती हुई मांग व आपूर्ति को पूरा करने के लिए तथा उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी के दृष्टिगत बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में निगम ने पिछले तीन महीने में पांच नए सब-स्टेशनों को चालू किया है और मौजूदा 19 सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि भी की है।


यह जानकारी देते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि ऑप्रेशन सर्कल, सिरसा में तीन नए सब-स्टेशन केलनियां, बरूवाली, हुडा सैक्टर कालांवाली चालू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी नव-निर्मित सब-स्टेशनों पर 10 एम.वी.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।

हरियाणा में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए बनाये गए इन जिलों में सब स्टेशन

इसी प्रकार, ऑप्रेशन सर्कल, नारनौल के तहत आजम नगर व ऑप्रेशन सर्कल पलवल के तहत उजीना में नए सब-स्टेशन को चालू कर दिया गया है। इन दोनों सब-स्टेशनों पर भी 10 एम.वी.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।


उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए मौजूदा 19 सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की है।

इसके तहत ऑप्रेशन सर्कल, सिरसा के 33 के.वी. सब-स्टेशन मोहम्मदपुरियां व हरीपुरा, ऑप्रेशन सर्कल, फतेहाबाद के 33 के.वी. सब-स्टेशन नांगला, गुल्लरवाला, रत्ताखेड़ा, अजीत नगर, भुथन व महमदकी,

ऑप्रेशन सर्कल, हिसार के 33 के.वी. सब-स्टेशन माजरा, मसूदपुर, एच.टी.एम., स्याहड़वा व आर्य नगर, ऑप्रेशन सर्कल, जींद के 33 के.वी. सब-स्टेशन सैक्टर-8, जींद, ऑप्रेशन सर्कल, भिवानी के 33 के.वी. सब-स्टेशन डोह-का-दिना, पिचोपा, खेड़ा व मोरवाला और ऑप्रेशन सर्कल, रेवाड़ी के 33 के.वी. सब-स्टेशन काकोडिया की क्षमता में वृद्धि की गई है।


प्रवक्ता ने बताया कि इन सब-स्टेशनों के चालू होने और मौजूदा सब-स्टेशनों की क्षमता वृद्धि होने से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की स्थापित क्षमता में 162 एम.वी.ए. की बढ़ोतरी हुई है,

जिसके फलस्वरूप दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, फॉल्ट से होने वाले अघोषित बिजली कट, ट्रिपिंग आदि समस्या से भी निजात मिलेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago