Categories: Faridabad

ट्वीट का सीएम से पूछा यह सवाल, कैसे जाएगी मेरी बारात और कैसे आएगी मेरी दुल्हन!

कैसे जाएगी मेरी बारात और कैसे आएगी मेरी दुल्हन यह बात वार्ड़ 5 के निवासी महिपाल सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट कर पूछ रहे है। वार्ड़ 5 की पर्वतीय क़ॉलोनी में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई। समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारी, पार्षद को शिकायत की जा चुकी है परंतु समस्या का समाधान अभी तक नही हो पाया है।

ट्वीट का सीएम से पूछा यह सवाल, कैसे जाएगी मेरी बारात और कैसे आएगी मेरी दुल्हन!

दरअसल, पर्वतीय कॉलोनी के गली नंबर 75 से 79 में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण यहां सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सीवर के ढक्कन खुले होने से आए दिन यहां से गुजरने वाले लोग चोटिल होते रहते है।

गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर कई बार सीएम को ट्विटर के माध्यम से अवगत भी कराया जा चुका है परंतु समस्या का समाधान नही हो पाया है। स्थानीय निवासियों के द्वारा जब समस्या की शिकाय़त की जाती है तब अधिकारियों द्वारा कार्यवाही का आश्नासन तो दिया जाता परंतु कार्यवाही नही की
जाती है।

किया गया है एक और ट्वीट
वार्ड नंबर 5 की ही स्थानीय निवासी गीता ने भी सीवर की समस्या को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में सीएम मनोहर लाल खट्टर से पूछा है कि 27 अप्रैल को मेरी शादी है। चारों तरफ गंदा पानी भरा हुआ है मेरी बारात कैसे आएगी।

आपको बता दें कि फरवरी माह में जब इस समस्या को लेकर सीएम को ट्वीट किया गया था तब अधिकारियों ने बताया कि यहां 43 लाख रुपए की लागत से सीवर लाइन डाली जाएगी परंतु अभी तक कोई कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago