Categories: Faridabad

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अब होगा जिले का विकास

बीते शनिवार प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर का फरीदाबाद में आगमन हुआ जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग ली तथा अहम फैसले किए। मनोहर लाल खट्टर ने सेक्टर-12 एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में स्मार्ट सिटी के संबंध में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को मूर्त रूप देने में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अब होगा जिले का विकास

सीएम ने प्रदेश में सीएसआर के पैसे को बेहतरीन ढंग से प्रयोग करने के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री ने कही।



उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल द्वारा शहर के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए दिए गए सीएसआर का सहयोग एक सराहनीय कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में फरीदाबाद अपने नए मेगा प्रोजेक्ट की वजह से देश-दुनिया में एक अलग पहचान बनाएगा। जो विकास के क्षेत्र में अन्य प्रदेशों के लिए भी एक प्रेरणा व मिसाल होगा।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त यशपाल ने नगर निगम, स्मार्ट सिटी व विभिन्न कम्पनियों के सहयोग से संयुक्त रूप से चलाई जा रही सीएसआर गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान इंडियन ऑयल आरएंडडी सेंटर के निदेशक एसएसवी रामा कुमार ने इंडियन ऑयल व इससे जुड़ी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश की।

उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल अनुसंधान एवं विकास केंद्र 65 एकड़ में फैला हुआ उर्जा के क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा केंद्र है। जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के 300 से अधिक वैज्ञानिक कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंडियन आयल द्वारा दी गई 26 ई-वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago