Categories: Public Issue

ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या से मिलेगी अब राहत, जब फरीदाबाद जिला होगा गाद मुक्त

फरीदाबाद : जिला जिसे ना सिर्फ औद्योगिक नगरी बल्कि स्मार्ट सिटी के तमगे से नवाजा जाता है। अब उसी फरीदाबाद जिले को गुरुग्राम की तर्ज पर सिल्ट फ्री यानी कि गाद मुक्त करने की योजना सिरे चढ़ाई जा रही है।

दरअसल, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण यानी कि एफएमडीए द्वारा इस योजना के तहत अब जिलेभर में बारिश के पानी निकासी के ड्रेनेज लाइन बिछाई जा रही है।

ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या से मिलेगी अब राहत, जब फरीदाबाद जिला होगा गाद मुक्त

वहीं लाइन बिछाने के दौरान इस बात पर जोर दिया गया जाएगा कि लाइन बिछाने के उपरांत कहीं कोई भी व्यक्ति इनमें सीवर का कनेक्शन न करने पाए। यद्यपि बावजूद कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

वैसे तो फरीदाबाद जिले में 24 लाख की आबादी गुजर बसर कर रही है, और यहां आए दिन सीवर और पानी के निकासी की गंभीर समस्या को लेकर आमजन जूझते हुए देखी जा सकती है। वहीं जगह-जगह सीवर लाइन अक्सर ओवरफ्लो रहती है जिससे गंदा पानी गलियों में ही घरों के बाहर जमा रहता है। जिससे गंदे पानी से होने वाली बीमारियां भी जन्म लेती है।

वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने कुछ साल पहले सेक्टरों में बारिश के पानी निकासी के ड्रेनेज लाइन डाली थीं लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में लोगों ने सीवर की समस्या से छुटकारा पानी के लिए सीवर लाइनों को इनमें जोड़ दिया।

इस कारण बारिश और सीवर का पानी दोनों मिक्स हो जाते हैं। इसके चलते ड्रेनेज लाइन गाद से चौक हो गई है। बारिश के दौरान शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।

शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से गुरुग्राम की तर्ज पर जगह-जगह नए सिरे से ड्रेनेज लाइन (नालों) का निर्माण किया जा रहा है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर में नए सिरे से ड्रेनेज लाइन बिछाई जा रही है।

ड्रेनेज लाइनों का इस तरह निर्माण किया जा रहा है कोई भी व्यक्ति आसानी से उसमें सीवर का पाइप न छोड़ सके। बड़ी सीवरों की सफाई करवाई जाएगी। इससे भविष्य में ड्रेनेज लाइन सिल्ट-फ्री यानी गाद से मुक्त रह सकेंगी।

वहीं एफएमडीए की अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने इस परियोजना पर अपने तर्क देते हुए बताया कि वर्षा के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें सीवर की सफाई भी समय-समय पर करवाई जाएगी। कहीं भी अगर सीवर ओवरफ्लो की समस्या होती है तो उसका भी निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अनुसार सड़कों के साथ में बनी ग्रीन बेल्ट को एक-एक फुट गहरा किया जाए जिससे बारिश का पानी सड़क पर न भरें। उन्होंने बताया कि यह योजना फरीदाबाद जिलेवासियों के लिए एक वरदान साबित होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago