Categories: Trending

किसानों व सरकार के बीच की कड़ी बंनेंगे गृहमंत्री, केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर कही यह बात

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ महीनों बाद हुए किसानों का आक्रोश कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ केंद्र व किसानों के बीच बंद पड़ी बातचीत को एक बार फिर शुरू करने के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज एक जनसंचार के रूप में कार्य करने को आगे आ गए हैं।

जिसके लिए बकायदा केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं जिसमें उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द बातचीत का नया दौर शुरू करवाया जाए। इतना नही विज द्वारा चिट्ठी में कोरोना का हवाला देते हुए यह बात भी कही गई है कि मुझे बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को भी बचाना है। कहीं उनकी वजह से हरियाणा मे कोरोना और न फैल जाए।

किसानों व सरकार के बीच की कड़ी बंनेंगे गृहमंत्री, केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर कही यह बात

विज ने पत्र में लिखा है कि मेरी चिंता हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे हज़ारों आंदोलकारी किसानों को लेकर है, क्योंकि मुझे उनको भी कोरोना से बचाना है और ये भी फिक्र है कि कहीं उनकी वजह से हरियाणा में भी कोरोना ना फैल जाए। मैं जानता हूं कि केंद्र से किसानों की समस्या का हल करने के लिए बहुत कोशिशें की और किसानों के साथ कई दौर की बात की.

लेकिन पिछले कुछ वक्त से बातचीत रुकने की वजह से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। मैं मानता हूं कि समस्या का समाधान बातचीत से ही हो सकता है। इसलिए आपसे गुज़ारिश है कि बातचीत दोबारा शुरू की जाए ताकि मसले का हल निकल सके।

हालांकि यह बात भी सामने आई थी कि इस अपील से पहले ही केंद्रीय कृषि मंत्री दोहरा चुके हैं कि वो बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन साथ में किसानों को आंदोलन खत्म करने की भी अपील थी।

सरकार हो या किसान दोनों ही तरफ से दावा ये है कि वो बातचीत के लिए तैयार हैं। मगर मध्यस्त का कार्य कौन करेगा इस बात पर सुई अटकी हुई थी, जिसपर अनिल विज के पत्र ने हथियार के रूप में कार्य किया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago