Rashifal 14 April: आज इन चार राशि वालों की चमकेगी किस्मत, ग्रह नक्षत्र दे रहें हैं संकेत, होगा आर्थिक लाभ

हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Rashifal 14 April: आज इन चार राशि वालों की चमकेगी किस्मत, ग्रह नक्षत्र दे रहें हैं संकेत, होगा आर्थिक लाभRashifal 14 April: आज इन चार राशि वालों की चमकेगी किस्मत, ग्रह नक्षत्र दे रहें हैं संकेत, होगा आर्थिक लाभ

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। आज बिजनेस में कोई खास दिन फाइनल हो सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी विशेष कार्यक्रम की व्यवस्था करने में समय गुजारेंगे। आज आपको अपने ऑफिस में सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको थोड़ी परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन बढ़िया रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। निजी जीवन में तनाव बढ़ने से कुछ चिंताएं रहेंगी। आज दिमाग में नई नई योजनाएं आएंगी, जो आपके बिजनेस को चार चांद लगाएंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। संतान की उन्नति देखकर भी मन आनंदित होगा और परिवार का वातावरण भी शांतिमय रहेगा। व्यापारियों को आज समय का लाभ उठाना होगा और नए ज्ञान की प्राप्ति करनी होगी। किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके कागजी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक पढ़ें, तभी आगे बढ़ें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप अपने रूठे जीवन साथी को मनाएंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी  व वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट बन सकते हैं। ससुराल पक्ष  से सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, लेकिन आज आपको अपने आस पास के लोगों से सावधानी बरतनी है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए, इस बात का विशेष ध्यान रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग आज कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं।  सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र  मे भी आपकी  साख बढ़ेगी, लेकिन आपका धन भी व्यय होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण व्यस्तता और व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। व्यापार में नई तकनीकों को अपनाकर आप अपने व्यापार को चरम तक पहुंचाएंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिनभर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन सावधानी व सतर्कता से चलने का होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। नौकरी में आज कुछ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन अपनी मधुर वाणी से आप सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया है, तो वह आज आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। घर की साज-सज्जा के लिए आज कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब पर भी फर्क पड़ेगा। पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज समय अवश्य निकालें। संतान के विवाह संबंधित चर्चा आज घर परिवार में हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन उसके चलते अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई लेनदेन करने की सोच रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापार में जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए हितकर होगी। यदि आज आपको कोई व्यक्ति परेशानी में देखता है, तो उसकी मदद अवश्य करें। आपके परिवार में आज कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने की कोशिश करें।

आपने पहचान फरीदाबाद के साथ आज का Rashifal का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को आज का Rashifal का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में आज के Rashifal से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

3 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

3 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

4 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

4 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 month ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

1 month ago