बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने आज सरकार के फैसले के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन की मांग थी कि सरकार द्वारा स्कूलों को आर्थिक पैकेज मुहैया कराया जाए।
दरअसल, महामारी के चलते लगे लॉकडाउन से स्कूलों की आर्थिक स्थिति काफी चरमरा गई है। निजी स्कूल संचालकों के पास स्कूल से संबंधित खर्चों को पूरा करने के लिए भी कोष नहीं है। इसी को लेकर आज बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान चंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार की अनदेखी की वजह से निजी स्कूलों की आर्थिक स्थिति बेहद चरमरा गई है। सरकार बिना निजी स्कूल संचालकों से सलाह- मशवरा किए ही नई फैसले लेती रहती है ऐसे में निजी स्कूल संचालकों को काफी दिक्कत होती है। एसोसिएशन ने मांग की है कि सरकार निजी स्कूल संचालकों को आर्थिक तौर पर मदद दे तथा बिजली बिल, पीएफ- ईएसआई आदि को भी माफ करें। उन्होंने बताया कि अप्रैल दाखिले का महीना है ऐसे में सरकार का पहली से आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय ठीक नहीं है।
फोगाट पब्लिक स्कूल के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करेंगी।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने महामारी के बढ़ते मामलों के चलते हरियाणा भर के पहली से आठवीं तक के स्कूलों को को बंद करने के आदेश जारी किए थे जिसको लेकर जिले के निजी स्कूलों में रोष देखने को मिल रहा है। बीते रविवार को बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि सोमवार को जिले के सभी स्कूल संचालक स्कूल खोलेंगे और सुचारू रूप से अपना काम करेंगे।
क्या कहना है अधिकारी का
जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने निजी स्कूल संचालकों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…