फसल छोड़ कूड़े से लगाव कर बैठे किसान : गेहूं की जगह कूड़े की होगी खेती? जानिये किसानों ने क्यों किया ऐसा

सोचने पर से ही भरोसा नहीं होता है कि किसानों को अब फसल से ज्यादा कूड़े से लगाव हो गया है। कितना विचित्र लगेगा जब किसान गेहूं,मक्का,सरसो,बाजरा छोड़ कूड़े को पाले। इन दिनों दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों ने शायद यह सोच लिया है कि खेती छोड़कर कूड़ा प्रेमी बनना है। हर बॉर्डर पर कूड़ा एकत्र हो गया है।

किसान आंदोलन के 150 दिन पूरे होने को हैं लेकिन यह अपनी जिद्द से नहीं हटे हैं। टिकरी बाॅर्डर पर भी किसान डटे हैं। यहां तीन माह से जाखौदा तक 12 किलोमीटर क्षेत्र में किसानों का कूड़ा उठाया जा रहा था, लेकिन करीब 2 माह से कूड़ा उठाने व पेयजल की व्यवस्था के साथ शौचालय नहीं होने से किसानों को शायद कोई फर्क नहीं पड़ता है।

फसल छोड़ कूड़े से लगाव कर बैठे किसान : गेहूं की जगह कूड़े की होगी खेती? जानिये किसानों ने क्यों किया ऐसाफसल छोड़ कूड़े से लगाव कर बैठे किसान : गेहूं की जगह कूड़े की होगी खेती? जानिये किसानों ने क्यों किया ऐसा

आंदोलनकारियों की ज़िद्द के कारण रोज़ाना हज़ारों लोगों को तकलीफ हो रही है। इससे इन्हें को कोई परवाह नहीं है। महामारी के बीच गंदगी के कारण टिकरी बाॅर्डर पर बीमारी फैलने का डर है। इससे भी किसानों को शायद कोई समस्या नहीं है इसलिए अपनी जिद्द पर अड़े हैं। किसान अब धमकी दे रहे हैं कि उनके पास कूड़ा करकट फेंकने के लिए कोई स्थान नहीं है। वे सरकारी कार्यालयों के सामने ही कूड़ा करकट डालेंगे और सड़क पर जाम लगाएंगे।

सरकार को धमकी किसानों ने पहली बार नहीं दी है। इससे पहले भी किसान सरकार को धमकी दे चुके हैं। किसान आंदोलन स्थल पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। हज़ारों की संख्या में किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन साफ़ – सफाई यह सभी दूर हैं। दिल्ली की सीमाओं को घेरकर बैठे किसान लगातार लोगों के लिए आफत बने हुए हैं।

किसान नेता अभी तक बोलते आ रहे थे कि यह आंदोलन राजनीती से दूर है। वही नेता इन दिनों बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। किसानों को बरगला कर इस आंदोलन को तूल दिया जा रहा है। कई विपक्षी दल इसे सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक अवसर के रूप में देख रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पांचाल समाज को प्लॉट किए आवंटित, जाने किस शहर में होगी जमीन?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एक बहुत बड़ी घोषणा की है…

15 hours ago

हरियाणा में बिहार जा रहे मजदूरों को मिलेगी AC बस सेवा, यात्रा होगा आरामदायक, जानें पूरी खबर

हरियाणा से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। बता…

15 hours ago

पति ने बनवा दिया जिंदा पत्नी का मृ*त्यु प्रमाण पत्र, फिर इंश्योरेंस कंपनी से मिलने पहुंचा?

हरियाणा में एक ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी…

17 hours ago

फरीदाबाद में निगम को मिला शिकायतों का पहाड़, सड़क पर गड्ढे हैं फिर भी स्ट्रीट लाइट नहीं

फरीदाबाद में नगर निगम के पास 30 दिनों के अंदर करीब 500 से अधिक शिकायतें…

18 hours ago

फरीदाबाद में अधूरा काम कर ठेकेदार कर रहे मजा, लोग झेल रहे सज़ा

फरीदाबाद में हार्डवेयर चौक पर प्रशासन की लापरवाही साफ तौर से देखी जा रही है…

18 hours ago

फरीदाबाद में बड़े हादसे के बाद भी भी लिया सबक, बैठ गए रेलवे ट्रैक पर

फरीदाबाद में लगातार कई ऐसे हादसे देखे गए हैं जहां लोगों की  लापरवाही से उनकी…

19 hours ago