हरियाणा में हुआ चमत्कार : इस परिवार ने जिस बेटी को हादसे में खोया, कुछ समय बाद वही….

चमत्कार में अगर भरोसा करें तो वो होते ज़रूर हैं। हर किसी के साथ होते हैं। चमत्कार लबों पर ख़ुशी ले आते हैं। ऐसा ही हुआ हरियाणा के डबवाली में जहां एक अनोखा संयोग देखने को मिला, जिसे लोग खासकर एक परिवार ईश्वर का चमत्कार ही मान रहा है। इस वजह से परिवार में जश्न का माहौल है और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

परिवार में ख़ुशी का माहौल है। हर तरफ ख़ुशी के आंसू है। हर कोई इस जश्न का हिस्सा बनने और नवजात बच्ची को देखने के लिए पहुंच रहा है, क्योंकि इस बच्ची का जन्म उस बेटी के जन्मदिन पर हुआ है, जिसे परिवार ने दो साल पहले एक हादसे में खो दिया था।

हरियाणा में हुआ चमत्कार : इस परिवार ने जिस बेटी को हादसे में खोया, कुछ समय बाद वही....

पुनर्जन्म में अगर भरोसा रखे तो यह बहुत कुछ कहता है। बेटी के जन्म से परिवार में हर कोई नाच गा रहा है। इससे पहले हरियाणा में पुनर्जन्म की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, वहीं हमारी पौराणिक कथाओं में भी इसी तरह के संकेत मिलते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके घर खे चुकी वही बेटी दूसरा जन्म लेकर वापस लौट आई है।

इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। लोग भी बिटिया को देखने आ रहे हैं। आदर्श नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर हरीश मेहता उर्फ हैप्पी बाबा बताते हैं कि उनकी बेटी पहल उर्फ मिट्ठी को उन्होंने खो दिया था। इत्तफाकन, दो साल बाद पहल के जन्मदिन 14 अप्रैल को ही उनके घर में दूसरी बेटी ने जन्म लिया। हालांकि यह संयोग है, लेकिन परिवार वाले इसे चमत्कार मानकर बहुत सुकून महसूस कर रहे हैं। लगता है जैसे पहल उनके पास लौट आई है, इसलिए उन्होंने इस बच्ची का नाम भी पहल उर्फ मिट्ठी ही रखा है।

बेटी लक्ष्मी का अवतार होती है। परिवार वाले खुश हैं कि लक्ष्मी फिरसे उनके पास आयी है। सड़क हादसे में उन्होंने पहले अपनी लाड़ली को खोया था अब उसी के जन्मदिन पर दूसरी लाड़ली ने जन्म लिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago