Categories: Health

मास्क लगाकर पीना होगा आपको पानी नहीं तो हो सकता है आपका चालान

प्रदेश में महामारी के केस लगातार बढ़ रहे हैं और लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। फ़रीदाबाद पुलिस एक्शन के मूड में है और मास्क ना लगाने पर भारी-भरकम जुर्माना लगा रहे हैं। पुलिस नाके लगाकर खड़ी है और मास्क ना लगाने पर जुर्माना कर रही है।

अब बात करते हैं बल्लभगढ़ मेन बाजार की जहां पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों के अंदर घुस कर काफी दुकानदारों के चालान काटे। कुछ दुकानदारों से पुलिस की झड़प भी हुई। दुकानदारों ने चालान को लेकर रोष जताया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। दुकानदारों ने कहा कि हम दुकान में बैठकर पानी भी नहीं पी सकते।

मास्क लगाकर पीना होगा आपको पानी नहीं तो हो सकता है आपका चालान

पानी पीने के लिए भी मास्क लगाना जरूरी है ? अगर मास्क नहीं लगाया गया तो पुलिस दुकान के अंदर आकर चालान कर देगी। आपको बता दें कि लगातार महामारी फैल रही है और प्रतिदिन काफी संख्या में लोग टेस्टिंग कराने के लिए अस्पताल का रुख कर रहे हैं। बल्लभगढ़ मार्केट में देखा जाए तो पुलिस का ख़ौफ़ काफी बढ़ गया है

और दुकानदार अपने ग्राहकों को मास्क लगाने की सलाह भी दे रहे हैं। जहां महामारी अपनी चरम सीमा पर है वही लोग भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। कोरोना का ग्राफ लगातार ऐसे ही बढ़ता रहा तो हरियाणा में लॉकडाउन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

अगर आप बल्लमगढ़ मार्केट में खरीदारी करने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आपको घर से ही मास्क पहन कर आना होगा। खरीदारी करते हुए भी मास्क ना हटाए क्योंकि फरीदाबाद पुलिस लगातार मास्क का चालान काट रही है।अगर ऐसा ही चलता रहा तो हरियाणा के खजाने में एक भारी-भरकम रकम जमा हो जाएगी जिसका कहीं ना कहीं फायदा हरियाणा सरकार को तो होगा ही।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago