Categories: Faridabad

अवैध खनन के साथ- साथ कचरे का भी अड्डा बन रहा है अरावली, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज

अरावली की वादियां इन दिनों अवैध खनन के साथ- साथ कचरे की भी मार झेल रही है। प्रशासन तथा लोग अपना कचरा अरावली में डाल रहे है जिससे अरावली का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।

दरअसल, एनजीओ स्टूडेंट्स फॉर अरावली के द्वारा अरावली में कचरे की समस्या को लेकर एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में एनजीओ द्वारा अरावली को बचाने की अपील की गई। उन्होंने अपने ट्वीट में सरकार से यह सवाल पूछा है कि राज्य सरकार राज्य के औसतन 3.6 प्रतिशत वन आवरण को नष्ट करने पर क्यों तुला हुआ है?

अवैध खनन के साथ- साथ कचरे का भी अड्डा बन रहा है अरावली, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज


एनजीओ ने बताया कि प्रशासन को इस विषय में अवगत कराया गया है परंतु अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस जगह के विषय में जानकारी ही नही है। ऐसे में यह सोचने वाला विषय है कि जब एनजीओ को इस विषय में जानकारी है तो प्रशासन को क्यों नही है।

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने माइनिंग को वैध करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिसका फ़ैसला 29 अप्रैल को आना है। अगर यह फ़ैसला सरकार के पक्ष में आता है तो अरावली का स्वरूप कुछ ही दिनों में बद से बदतर हो जाएगा।अरावली पर्वत श्रृंखला 5 जिलों गुड़गांव, मेवात,फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ से होकर गुजरती है।

फरीदाबाद और गुड़गांव की बात करें तो इसका दायरा असोला से शुरू होकर फरीदाबाद के सूरजकुंड, मांगर बणी, पाली बणी, बडखल व गुड़गांव के दमदमा तक है। दोनों जिलों में इसका कुल दायरा लगभग 180 स्कवॉयर किलोमीटर करीब है। अरावली की पहाड़ियों में जंगल अधिक हैं। इसके अलावा पेड़ों की अलग-अलग किस्म भी हैं। अरावली की पुरानी चट्टानों में काफी खनिज हैं।

अक्सर देखने में आता है कि अरावली में लकड़ी माफिया कीकर के पेड़ काट कर ले जाते हैं। इसके अलावा अवैध खनन भी काफी होता है। फरीदाबाद की सरहद में आने वाले मांगर गांव को घने फॉरेस्ट के लिए जाना जाता है। अब भूमाफिया मांगर को अपना निशाना बनाने में लगे हुए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago