Categories: Faridabad

रक्तदान शिविर आयोजन के लिए हरियाणा सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, इन नियमों की करनी होगी पालना

रक्तदान शिविर से आ रही शिकायतों के बीच हरियाणा सरकार ने रक्तदान शिविर को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है। गाइडलाइंस के अनुसार केवल लाइसेंस वाले संस्थान ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर पायेंगे। शिविर का आयोजन करने से 15 दिन पहले सिविल सर्जन से अनुमति लेनी होगी वही आपातकालीन स्थिति में तीन दिन पहले सूचित करना जरूरी है।

नियमों के अनुसार शिविर का आयोजन जिला उपायुक्त तथा रेडक्रॉस के सहयोग से ही हो पायेगा। शिविर से एकत्रित रक्त का 10 से 30 फीसद हिस्सा सरकार तथा जरूरतमंद लोगों को देना होगा। शिविर का रिकॉर्ड रखना भी बेहद जरूरी है वही रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पहले अपने बैनर पर सिविल सर्जन द्वारा जारी रेफरेंस नंबर भी लिखना जरूरी है।

रक्तदान शिविर आयोजन के लिए हरियाणा सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, इन नियमों की करनी होगी पालना

यदि कोई संस्था इस नियमों की अनुपालना नहीं करती है तो तीन चेतावनी के बाद सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्राइवेट हॉस्पिटल्स व अन्य चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए भी यही नियम बनाए गए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन, सीनियर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर, रेड क्रॉस सेक्रेटरी रक्तदान शिविर से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

गौरतलब, हाल ही में अधिकारियों को पता चला कि कुछ संगठनों द्वारा शिविरों के दौरान निजी क्षेत्र के अस्पतालों को ब्लड बेचा जा रहा है। ‌ इसके अलावा कई जगहों पर कैंप में एकत्र होने वाले खून को सीधे भी लोगों को दिया जा रहा है।

यह मामला बड़खल विधायिका सीमा त्रिखा की अध्यक्षता वाली विधानसभा के चिकित्सा और शिक्षा विषय समिति के संज्ञान में आया। समिति ने इस मामले की अपने स्तर पर जांच की। कमेटी ने तथ्य जुटाने के बाद विधानसभा स्पीकर को रिपोर्ट भेजी है और कहा है कि हरियाणा में ब्लड की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है।

समिति ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच करवाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन करने की सिफारिश भी की है। इस विषय में स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि विधानसभा की समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है जिसका अध्ययन करके न केवल कार्यवाही की जा रही है बल्कि सरकार को भी इन सिफारिशों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। कुछ कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर भी की जाएगी इसलिए संबंधित विभागाध्यक्ष को भी सूचित कर दिया गया है। वही अब इस संबंध में सरकार के द्वारा गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago