Categories: Faridabad

नवरात्रि का व्रत गंदे पानी से खोलने को मजबूर है इस कॉलोनी की महिलाएं, प्रशासन नहीं करता कार्यवाही

नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। गंदा पानी आने की वजह से महिलाओं का व्रत खंडित हो रहा है। दरअसल, संजय कॉलोनी की कुछ गलियों में पीने के पानी में सीवर का पानी मिक्स आ रहा है जिससे परेशान होकर महिलाएं नगर निगम मुख्यालय पहुंचे तथा अधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।

महिलाओं ने चीफ इंजीनियर रामजीलाल से कहा कि नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है ऐसे में महिलाओं का व्रत होता है। गंदा पानी आने की वजह से उनके व्रत खंडित हो रहे हैं। चीफ इंजीनियर ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। समस्या सुनकर चीफ इंजीनियर में समस्या को एक्सईएन ओपी कर्दम के पास भेज कर जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

नवरात्रि का व्रत गंदे पानी से खोलने को मजबूर है इस कॉलोनी की महिलाएं, प्रशासन नहीं करता कार्यवाही

एक्सईएन ओपी कर्दम ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। आपको बता दें कि कॉलोनी की महिलाएं 40 रुपए बोतल मंगाकर किसी तरह अपना काम चला रही है। नगर निगम ने पांच हजार लीटर की क्षमता वाले 12 टैंकर खरीदने का फैसला किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने की तैयार की जा रही है।

करीब 36 लाख रुपये की लागत से यह टैंकर खरीदे जाएंगे। गर्मियों में लोगों को पानी की आपूर्ति करने के लिए नगर निगम की तरफ से तैयार की गई कार्ययोजना में घनी आबादी वाले इलाकों पर निगम के अधिकारियों की विशेष नजर है। गौरतलब है कि‌ निगम की तैयारियों के बावजूद भी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।


पानी की दिक्कत से परेशान होकर लोगों ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया है। बीते दिनों वार्ड पार्षद मनवीर भड़ाना सहित लोगों ने निगम मुख्यालय आकर पानी को लेकर प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगे रखी। ऐसे में यह देखना होगा कि आगामी दिनों में नगर निगम द्वारा गर्मियों के लिए किए गए इंतजाम जमीनी स्तर पर कितना सफल होते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago