Rashifal 19 April: आज सिद्ध होंगे इन छह राशि वालों के कार्य, धन-कारोबार में होगी वृद्धि

हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Rashifal 19 April: आज सिद्ध होंगे इन छह राशि वालों के कार्य, धन-कारोबार में होगी वृद्धिRashifal 19 April: आज सिद्ध होंगे इन छह राशि वालों के कार्य, धन-कारोबार में होगी वृद्धि

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए एक नई कला सीखने की आवश्यकता पड़ेगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला, इससे आपके बिजनेस को एक नई मजबूती मिलेगी, जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी। संतान से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी चिंता को बढ़ा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आपको अपने व्यवहार में शांति और संतोष दोनों को बनाए रखना होगा, तभी आपके कार्य सफल होते दिख रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में जो प्रयास किए गए हैं, उनमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में नए अनुबंधो द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन बढ़िया रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। निजी जीवन में तनाव बढ़ने से कुछ चिंताएं रहेंगी। आज दिमाग में नई नई योजनाएं आएंगी, जो आपके बिजनेस को चार चांद लगाएंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज शाम का समय आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगा। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप बहुत सी सुख सुविधाओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे, लेकिन धन खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षा संस्थान में एडमिशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आज अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप अपने रूठे जीवन साथी को मनाएंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी  व वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट बन सकते हैं। ससुराल पक्ष  से सम्मान मिलता दिख रहा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, लेकिन आज आपको अपने आस पास के लोगों से सावधानी बरतनी है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए, इस बात का विशेष ध्यान रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आज उन्हें रोजगार से संबंधित कोई नया समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार व व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी। यदि आज किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए  कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग आज कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र  मे भी आपकी साख बढ़ेगी, लेकिन आपका धन भी व्यय होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन रोजगार से जुड़े जातकों के लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय में भी आज दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आज परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। आपनी नौकरी मे कुछ नवीनता ला सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन उसके चलते अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई लेनदेन करने की सोच रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका अपनी माता जी से कुछ व्यापारी वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से परिवार का वातावरण टेंशन भरा रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी की आवश्यकता को पूरा करेंगे और उन्हें साथ लेकर शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। आज आपको अनियंत्रित खर्चों से बचना होगा, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख देंगे।

आपने पहचान फरीदाबाद के साथ आज का Rashifal का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को आज का Rashifal का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में आज के Rashifal से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago