Categories: India

देर रात आए तूफ़ान ने किया ताजमहल को जख्मी, इस नुकसान के कारण अब पर्यटक…

बीते शुक्रवार 29 मई की शाम को आई तेज आंधी से दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को क्षति पहुंचने की खबर सामने अाई है। जिसकी तस्वीरे 30 मई की सुबह को सामने अाई। तूफ़ान के कारण ताजमहल के मुख्य मकबरे की सफेद संगमरमर की आठ और चमेली फर्श पर रेड सैंड स्टोन की तीन जालियां टूटी हैं।

पश्चिमी गेट पर दरवाजे की चूल फंसाने वाला पत्थर का खांचा टूटा है। पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए बने शेड की फॉल सीलिंग उखड़ गई है। पेड़ों की कई डाल टूट गयी हैं और छोटे पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। 

देर रात आए तूफ़ान ने किया ताजमहल को जख्मी, इस नुकसान के कारण अब पर्यटक…

शुक्रवार की शाम को आया यह तूफ़ान पूरे ताज में तबाही मचा कर गया है। इस दौरान करीब 50 मिनट तक आंधी, ओले और बारिश ने जमकर ताज पर कहर बरपाया। 124 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने तमाम पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। बिजली के खंभे और साइनेज धराशाई हो गए।

बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरे आगरा में देर रात तक अधिकांश क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। ताजमहल में यमुना की ओर पेड़ गिरने से मुख्य मकबरे व चमेली फर्श की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अतिरिक्त भी स्मारक में अन्य नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है।

बात करे तूफ़ान के कारण हुए यूपी में अन्य स्थानों पर हुए नुकसान कि तो सदर क्षेत्र में मकान ढहने से एक बालिका और फतेहाबाद में दो लोगों की मौत हो गई, करीब डेढ़ दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पशु-पक्षियों की भी जान इस तूफ़ान के दौरान गई है। वही आगरा-बयाना रेल ट्रैक पर दो जगहों पर पेड़ गिरने से श्रमिक स्पेशल ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ा।

रात में अंधेरे की वजह से विभागीय अफसर स्मारक को पहुंचे नुकसान का जायजा नहीं ले पाए लेकिन इससे उच्चाधिकारियों को तुरंत ही अवगत करा दिया गया था। स्मारक को और क्या नुकसान हुआ है, उसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने आ पाई है लेकिन इन सब के अतरिक्त भी ताज को काफी नुकसान पहुंचा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago