Categories: Faridabad

वीकेंड कर्फ्यू का लोगों में दिखा असर, पुलिसकर्मियों ने दिखाई अपनी सतर्कता

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शनिवार और रविवार लगाया गया था जिसके चलते दोनों ही दिन सभी दुकानें और लोगों की आवाजाही कम मात्रा में देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में पुलिस कर्मियों का पहरा काफी सख्त था। फरीदाबाद की तरफ से आने वाली सभी गाड़ियों के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही थी।

अगर उनके पास कोई दिल्ली जाने का मुख्य कारण नहीं था तो उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है। दिल्ली से फरीदाबाद जाने वाली सड़क की बात करें तो सड़कों पर बड़े-बड़े कंटेनर लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया गया है। बैरिकेडिंग के साथ-साथ कटीले तारों से भी सड़क को घेर लिया है।

वीकेंड कर्फ्यू का लोगों में दिखा असर, पुलिसकर्मियों ने दिखाई अपनी सतर्कता

अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस फोर्स बुलाई जा सके। दिल्ली की ओर जाने वाले मोटरसाइकिल सवारों और गाड़ी मालिकों से पूछताछ की जा रही है। अगर आपके पास ट्रेन की टिकट या हवाई जहाज की टिकट है तो आपको रोका नहीं जाएगा।

अगर आप किसी शादी समारोह में या फिर किसी अन्य प्रोग्राम में जा रहे हैं तो भी आपको जाने दिया जाएगा। बशर्ते गाड़ी में सिर्फ तीन ही लोग होने चाहिए ज्यादा लोग होने पर आपकी गाड़ी को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बदरपुर बॉर्डर पूरी तरह से किले में तब्दील हो गया है।

फरीदाबाद से सटे दिल्ली में 2 दिन के लिए कर्फ्यू लगाया गया था। अब देखना यह होगा कि दिल्ली प्रशासन ने तो हालात का जायजा लेते हुए और महामारी बढ़ते देख कर्फ्यू लगा दिया है। परंतु दूसरी ओर दिल्ली से सटे फरीदाबाद में क्या कोई ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिस हिसाब से महामारी के केस बढ़ रहे हैं उस हिसाब से तो फरीदाबाद में भी जल्द ही कर्फ्यू देखने को मिल सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago