Categories: Faridabad

लॉकडाउन का सताने लगा है डर, अभी तो आर्थिक तौर पर संभले भी नही थे

माहमारी का दूसरा चरण पूर्णरूप से बेलगाम हो गया हैं इसकी भयावह स्थिति को देखते लग रहा है कि भारत एक बार फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं दिख रही है। देश में जल्दबाजी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा

लॉकडाउन यह एक ऐसा शब्द है जिससे हर कोई परिचित है इस शब्द में ना पूरे देश को हिला कर रखा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी डगमगा गया था करीब 1 वर्ष में जिधर देखो उधर सुनी सड़कें बंद दुकाने पूरे शहर में सन्नाटा दिखाई दे रहा था बीते वर्ष सभी लोगों को इस शब्द में खासा परेशान किया था ।

लॉकडाउन का सताने लगा है डर, अभी तो आर्थिक तौर पर संभले भी नही थे

लॉकडाउन के कारण जहां लोग घरों के अंदर कैद थे वही उनके काम धंधे भी चौपट हो गए थे. कुछ ऐसे व्यवसाय थे जिन को वापस पटरी पर आने के लिए बहुत वक्त लगा अभी तक लोग आर्थिक रूप से खुद को सशक्त भी नहीं कर पाए थे कि एक बार फिर से लोगों को लॉकडाउन का डर सताने लगा है ।

जिस तरह से दिल्ली में 2 दिन का ही सही साप्ताहिक लॉक डाउन लगा है उस डर की कुछ घुटन यंहा भी नजर आ रही है लोगो को इस बात का डर है कि जैसे तैसे वापस अपनी जीवन की पटरी को लाइन पर लाया गया था अब एक बार फिर पुराना समय ना लौट कर आये।

सेक्टर 65 स्थित मैक फिटनेस जिम चालक रोहित का कहना है कि यदि इस बार लॉक डाउन लगा तो फिर से जिम बंद हो जाएंगे इसके दो नुकसान है पहला यह कि जिम और व्यवसायों के मुकाबले बहुत देरी से खुले थे .

जिसके कारण आर्थिक तौर पर अभी संभले भी नही थे कि फिर से लॉकडॉउन लगने का डर सताने लग रहा है लेकिन यह भी कहा जा सकता है यदि जिम बंद होंगे तो लोग वर्कआउट नही कर पाएंगे. वर्कआउट करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देती है जो इस भयानक माहमारी से लड़ने की ताकत देती हैक

अभिषेक कुमार दिल्ली के रहने वाले का कहना है कि अगर लॉकडाउन पूर्ण रूप से लग जाता है तो भुखमरी फैल जाएगी खाने को कुछ होगा नहीं रोज कमाते हैं रोज खाते हैं .परंतु लॉक डाउन की स्थिति में बच्चे भूखे मर जाएंगे दिल्ली में 2 दिन के लोग डाउन की बात करें तो उसमें ही हालत खराब है अगर तरह से लॉक डाउन लग जाता है तो हम भूखे मर जाएंगे।

फरीदाबाद निवासी कमल कांत का कहना है कि अगर अब लॉक डाउन लग जाता है तो मुझे अपने गांव का रुख करना पड़ेगा क्योंकि यहां रहेंगे तो ना कुछ कमा पाएंगे और ना कुछ खा पाएंगे गांव में तो उधार ही राशन मिल जाता है।

बदरपुर निवासी बंटी जोकि व्यवसाय मोची है का कहना है की अगर लॉक डाउन लग जाता है तो कुछ ना कुछ काम तो हमें करना ही पड़ेगा क्योंकि बच्चों की सारी जिम्मेदारी मुझ पर है सरकार के भरोसे हम नहीं रह सकते कुछ तो ऐसा करना होगा जिससे मेरे परिवार का पेट भर सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago