Categories: CrimeFaridabad

व्यापारी को रात भर पुलिस ढूंढती रही, सुबह हुआ खुलासा

महामारी के चलते सरकार के द्वारा रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक लाइट कर्फ्यू को लगा दिया गया है। लेकिन उसके बावजूद भी जिले में देर रात एक व्यापारी की हत्या होने का मामला सामने आता है।

यह एक बहुत बड़ा सवालिया निशान उठा रहा है कि उस समय जिले की पुलिस की गश्त कहां हो रही थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी को रात भर पुलिस ढूंढती रही, सुबह हुआ खुलासा

थाना के गांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सेक्टर 2 के रहने वाले आदेश मित्तल अपने घर को जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आदेश मित्तल की एक दुकान हार्डवेयर की गांव के बाजार में है। उस दुकान को बंद करने के बाद वह हर रोज की तरह अपने घर को लौट रहे थे।

जैसे ही वे सेक्टर 2 अपने घर के पास पहुंचे तभी कुछ लोगों ने पहले सामने से आकर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी और फिर मार पिटाई करते हुए जबरन उनको अपनी गाड़ी में बिठाकर किडनैप करके ले गए। इस समय आदेश का किडनैप कर रहे थे वह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उनके भाई प्रवेश को दी और उन्होंने मौके में पहुंचकर आदेश की ब्रेजा गाड़ी खड़ी मिली।  इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जांच को शुरू कर दी। रात भर पुलिस के द्वारा आदेश की छानबीन की गई लेकिन किसी प्रकार का कोई भी सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलती है कि गांव हरिपुर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसकी पहचान तिगांव निवासी आदेश के रूप में की गई। इस वारदात के चलते दुकानदारों में काफी रोष फैला हुआ है और उन्होंने विरोध जताते हुए सोमवार सुबह बाजार बंद रखा।

उसके बाद दुकानदारों व परिजनों के द्वारा पर काफी समय तक जाम लगाया गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को द्वारा आश्वासन दिया गया कि 24 घंटे के अंदर अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं परिजनों का कहना है कि अगर 24 घंटे के अंदर अंदर कोई कार्यवाही नहीं होती है, तो वह दोबारा भी प्रदर्शन कर सकते हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago