Categories: Faridabad

जिले में अब इस वजह से नहीं होंगे विकास कार्य, लोगों को करना होगा अब और इंतजार

मजदूरों का पलायन नगर निगम के लिए भी परेशानी का सबब बन रहा है। पलायन से अधूरे पड़े विकास कार्य ठंडे बस्ते में चले गए हैं।


दरअसल, जिले में इन दिनों महामारी अपने चरम पर है। ‌ प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों की पुष्टि हो रही है ऐसे में मजदूरों के अंदर एक डर उत्पन्न हो गया है। ‌ लॉकडाउन में मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन में मजदूर फंस कर रह गए थे। मजदूरों के पास मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव देखने को मिला वहीं इस बार मजदूरों ने पहले ही पलायन करना शुरू कर दिया है।

जिले में अब इस वजह से नहीं होंगे विकास कार्य, लोगों को करना होगा अब और इंतजारजिले में अब इस वजह से नहीं होंगे विकास कार्य, लोगों को करना होगा अब और इंतजार

वही मजदूरों के पलायन से नगर निगम पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है। शहर में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य अधूरे पड़े हुए हैं वही अब मजदूरों के पलायन से ठंडे बस्ते में चले जाएंगे। इन दिनों जिले में बहुत से विकास कार्य चल रहे हैं जिसमें मजदूरों की अहम भूमिका है। मजदूरों के बिना विकास कार्य रुक जाएंगे ऐसे में मजदूरों का पलायन नगर निगम अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।


आपको बता दें कि पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन से भी शहर के विकास कार्यों में कमी देखने को मिली थी। विकास कार्य न होने का खामियाजा आम जनता को अब भी भुगतना पड़ रहा है।

जिले में अब इस वजह से नहीं होंगे विकास कार्य, लोगों को करना होगा अब और इंतजारजिले में अब इस वजह से नहीं होंगे विकास कार्य, लोगों को करना होगा अब और इंतजार

गौरतलब है कि फरीदाबाद औद्योगिक नगरी के रूप में विख्यात है। जिले को औद्योगिक नगरी बनाने में मजदूरों का अहम योगदान है। अगर बात करें उद्योगों की तो बीते वर्ष लगे लॉकडाउन से पहले ही फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र की हालत पतली थी वहीं अब मजदूरों के पलायन से स्थिति गंभीर हो गई है।


ऐसे में यह सोचने का विषय है कि मजदूरों के बिना फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों पर क्या असर देखने को मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, लगेगी सरकारी नौकरी?

हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए निकलेंगे विभिन्न पदों पर भर्ती बता दें प्रदेश में खेल…

3 hours ago

हरियाणा के मुख्यमंत्री का महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान, होगा ये बड़ा बदलाव

हरियाणा में महिलाओं को लेकर के मुख्यमंत्री नायक सैनी ने एक बहुत ही अहम घोषणा…

4 hours ago

हरियाणा सरकार देगी इन खिलाड़ियों को 51 हजार रूपये की सम्मान राशि

हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार 51 हज़ार रूपये की सम्मान राशि देने जा रही…

4 hours ago

फरीदाबाद में बीके अस्पताल की फॉल सीलिंग गिरी युवक के सिर, फिर जो हुआ….

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में कई दीवारें जर्जर स्थिति में है जिसे मरम्मत करना बेहद…

5 hours ago

मूसलाधार बरसात ने डूबा दिया फरीदाबाद, बंद हो गए ये रास्ते

फरीदाबाद में लगातार कुछ दिनों से हुई तेज बारिश ने पूरे जिले को मानो थाम…

5 hours ago

फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग को लेकर होगी कार्यवाही?

फरीदाबाद में कई जगह पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर पीला पंजा चला करके वहां…

8 hours ago