भारत की इस महंगी सब्जी की विदेशों में है भारी डिमांड, इसकी कीमत जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

आपने काफी सब्ज़ियों के बारे में सुना होगा और उन्हें बड़े शोक से खाया भी होगा। सब्ज़ियां ज़ायका बना देती हैं। देश में इस समय सब्जियों के दाम भले ही आसमां छू रहे हों, मगर भारत में पैदा होने वाली इस गुच्छी की कीमत अगर आप सुन लेंगे तो बेशक आप अपने कानों पर यकीन ही नहीं कर पाएंगे। आमतौर पर जहां 100-200 रुपये किलो मिलने वाली सब्जी महंगी लगने लगती है, वहीं जरा सोचिए कि अगर कोई सब्जी हजारों रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे? जी हां, भारत में ही एक ऐसी सब्जी है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

भारत में सब्ज़ियां हर राज्य में उगाई जाती हैं। सब्ज़ियों से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। आम सब्ज़ियों के दाम हम चुका देते हैं मगर इस सब्जी के दाम हैं, 30,000 रुपये प्रति किलो।

भारत की इस महंगी सब्जी की विदेशों में है भारी डिमांड, इसकी कीमत जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

पहाड़ी क्षेत्र से लेकर ज़मीनीं जगहों पर देश में सैकड़ों सब्ज़ियां उगती हैं। लेकिन आपको बता दें जिस सब्ज़ी के बारे में हम बात कर रहे हैं इसका नाम है गुच्छी, जो हिमालय पर मिलने वाली जंगली मशरूम की प्रजाति है। बाजार में इसकी कीमत 25 से 30 हजार रुपये किलो है। गुच्छी भारत में मिलने वाली दुर्लभ सब्जी है, जिसकी विदेशों में अच्छी डिमांड है। इस सब्जी के दाम को देखकर लोग मजाक के तौर पर कहते हैं कि अगर गुच्छी की सब्जी खानी है, तो बैंक से लोन लेना पड़ेगा।

वैसे तो सभी सब्ज़ियों में अपने अलग – अलग गुण होते हैं लेकिन इस सब्ज़ी में काफी खास गुण बताये जाते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका औषधीय नाम मार्कुला एस्क्यूपलेटा है। यह स्पंज मशरूम के नाम से देश भर में मशहूर है। यह गुच्छी स्वाद में बेजोड़ और कई औषधियों गुणों से भरपूर हैं। गुच्छी में पाए जाने वाले औषधीय गुण दिल की बीमारियों को दूर करते हैं। इसके अलावा ये सब्जी शरीर को कई अन्य प्रकार का पोषण देती है।

आम आदमी आज – कल के समय में 30 रुपये किलो वाली सब्ज़ी नहीं खरीद सकता तो यह तो फिर भी उससे सैकड़ो गुना महंगी सब्ज़ी है। यह सब्ज़ी एक तरह से मल्टी-विटामिन की प्राकृतिक गोली है। यह सब्जी फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच मिलती है, जिसे बड़ी-बड़ी कंपनियां और होटल इसे हाथों-हाथ खरीद लेते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago