किसान आंदोलन बदला “धमकी” आंदोलन में, किसानों ने सरकार को अब दे डाली ये बड़ी धमकी

नए खेती कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान अब किसान कम और गुंडे ज़्यादा जान पड़ रहे हैं। कभी नेताओं की गाड़ियों को तोड़ देते हैं तो कभी बिजली काट देने की धमकी देते हैं। इसी सिलसिले में अब नई धमकी जुड़ गई है। इस समय कुंडली बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के आंदोलनकारियों का धरना जारी है।

अपनी ज़िद्द पर दिल्ली को अपंग बनाकर बैठे किसान बदमाश बन चुके हैं। महामारी के बढ़ते खतरे और प्रभाव के बीच भी संयुक्त किसान मोर्चा लगातार साढ़े चार महीने से चल रहे धरना प्रदर्शन से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में संक्रमण बेकाबू है, लेकिन किसान नेता आंदोलन जारी रखने के रुख पर अड़े हैं।

किसान आंदोलन बदला "धमकी" आंदोलन में, किसानों ने सरकार को अब दे डाली ये बड़ी धमकी

महामारी की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है। किसी भी राज्य में स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस सबके बावजूद किसान अपनी बेतुकी ज़िद्द पर अड़े हैं। लॉकडाउन जैसी स्थिति में भी किसान आंदोलन को जारी रखने का एलान कर चुके किसान नेता लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे लगता नहीं है कि धरना प्रदर्शन अगले कुछ महीनों में खत्म होने वाला है।

दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के वेश में बैठे बदमाश लोगों ने एक और धमकी दी है। बदमाशों के सरगना राकेश टिकैत ने यह धमकी दी है। टिकैत ने कहा कि सरकार आंदोलन को जबरन खत्म नहीं करवा सकती। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार यह न सोचे कि दबाव डालकर धरने से लोगों को घर भेज दिया जाएगा। अगर केंद्र सरकार ने जबरदस्ती की तो गांवों में किसी भी भाजपा नेता को घुसने नहीं दिया जाएगा।

लोकतंत्र का मज़ाक किसानों के रूप में बैठे गुंडों ने पहली बार नहीं बनाया है। बल्कि दिल्ली और हरियाणा में तोड़ – फोड़ करके देश को शर्मसार पहले ही कर चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago