दिल्ली सरकार है लूटेरी?: हरियाणा सरकार ने दिल्ली पर लगाया दिनदहाड़े ये महत्वपूर्ण चीज लूटने का आरोप

दिल्ली सरकार लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सवालों के घेरे में रहती है। अब हरियाणा सरकार ने उसकी घिनौनी करतूत पर अपना सब्र का बांड चलाया है। दरअसल, इस समय महामारी से त्राहिमाम मचा हुआ है। हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि हमें अपनी ऑक्सीजन दिल्ली को देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हम पहले अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे, उसके बाद इसे किसी और को दिया जाएगा।

प्रदेश समेत देश में इस समय महामारी की लहर ने कहर मचा रखा है। हर तरफ चिंता और चिता दिखाई दे रही है। ऐसे में विज ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद जा रहे दो ऑक्सीजन टैंकरों में से एक को दिल्ली सरकार ने लूट लिया। इसके बाद अब हमने सभी ऑक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। 

दिल्ली सरकार है लूटेरी?: हरियाणा सरकार ने दिल्ली पर लगाया दिनदहाड़े ये महत्वपूर्ण चीज लूटने का आरोप

केजरीवाल सरकार के बारे में सभी ने सुना था कि वह लालच देती है लेकिन अब पता चला कि लालच के साथ – साथ वह लूट – पाट भी करती है। विज के अनुसार अब, प्रदेश में रेमडेसिविर बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगी। सरकार ने इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ड्रग विभाग के अफसरों को इस बाबत आदेश दे दिए हैं।

इस समय स्थिति काफी बेकाबू हो चुकी है। हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। रेमडेसिविर के अंबाला गोदाम पर ड्रग कंट्रोल विभाग के अफसरों को तैनात किया गया है। प्रदेश भर में केमिस्ट को जाने वाली रेमडेसिविर व अन्य दवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। रेमडेसिविर का मुख्य गोदाम अंबाला में ही है। हरियाणा सरकार ने अक्तूबर 2020 में 14 करोड़ रुपये का बजट हर जिले के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन आउटलेट स्थापित करने के लिए जारी किया था।

बजट को मंजूरी मिल जाने के बाद प्रदेश में ऑक्सीजन टैंकरों की भारी कमी है। पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग को राशि भी जारी कर दी गई, लेकिन दोनों विभाग अभी तक ऑक्सीजन आउटलेट स्थापित करने में नाकाम रहे हैं। हरियाणा के कुछ ऑक्सीजन उत्पादक पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में भी आपूर्ति करते हैं, इसलिए पूरा स्टॉक प्रदेश को नहीं मिल पाता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago