Categories: Faridabad

जिले की दो बड़ी सब्जी मंडी हुई बंद, अब लोगों को इस माध्यम से की जाएगी फल और सब्जी की आपूर्ति

जिले में महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नई फल सब्जी मंडी, डबुआ एवं सेक्टर 16 की मंडियों को फुटकर व्यापारियों के लिए बंद कर दिया गया है तथा आमजन से अपील की गई है कि मंडियों में फल व सब्जी खरीदने ना आए।


दरअसल, जिले की फल व सब्जी मंडी में सुबह और शाम सबसे ज्यादा भीड़भाड़ देखने को मिलती है। मंडियों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी पालना नही करते जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है।

जिले की दो बड़ी सब्जी मंडी हुई बंद, अब लोगों को इस माध्यम से की जाएगी फल और सब्जी की आपूर्ति

पिछले वर्ष भी संक्रमण की शुरुआत मंडी से हीं हुई थी वही इस वर्ष प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली हैं। जिले की सभी नई फल सब्जी मंडी, डबुआ एवं सेक्टर 16 की मंडियों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया हैं।

आदेशों में आढ़तियों तथा कमीशन एजेंटों का मंडियों में काम करने का समय भी निर्धारित किया गया है। आढ़ती तथा एजेंट सुबह 5 बजे से 11 बजे तक मंडियों में अपना काम कर सकते है।

आढ़ती तथा एजेंटों के लिए मास्क, ग्लव्स तथा सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य किया गया है वही आढ़तियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके अंतर्गत आने वाले मुनीम अन्य लोगों का भी मास्क, ग्लव्स तथा सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य है।

मार्किट कमेटी के वेड़र्स जिले के सेक्टर, गली- मोहल्लों, कॉलोंनियों में जाकर रेहडी व वाहनों के माध्यम से लोगों को फल व सब्जियां पहुंचाएंगे। वेंडर्स मंडियों में तय कीमतों पर ही लोगों को सब्जी व फल मुहैया कराएंगे। इस दौरान वेंडर्स के लिए मास्क, दस्ताने तथा सैनिटाइजर रखना अनिवार्य किया गया है।

वेंडर्स को मिलेगी पास की सुविधा
जो वेंडर्स लोगों को घरों तक फल तथा सब्जी पहुंचाना चाहते हैं उनके लिए पास की सुविधा की जाएगी। पास के लिए वेंडर्स काम करने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago