न पेट्रोल भरवाने की जरूरत न चार्ज करने की, ऐसे एक बार में कीजिए 1600 किमी. का सफर

पेट्रोल – डीज़ल के बढ़ते दामों ने बाजार में आग लगाई हुई है। हर तरफ अब इलेक्ट्रिक कारों का परिचालन बढ़ता जा रहा है। देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के ​बीच लोगों की दिलचस्पी इलेक्ट्रिक कारों की ओर बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में लगातार इज़ाफ़ा होता जा रहा है। हर कोई इलेक्ट्रिक वाहनों का दीवाना हो रहा है। दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक कार पर सब्सिडी दे रही है। इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे लोगों के मन में इसको लेकर कई तरह के सवाल होते हैं।

न पेट्रोल भरवाने की जरूरत न चार्ज करने की, ऐसे एक बार में कीजिए 1600 किमी. का सफर

सरकार एक नहीं बल्कि अनेकों लाभ इलेक्ट्रिक वाहनों के बताती है। इसकी मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग सोचते हैं कि इलेक्ट्रिक कार चलाने में क्या खर्च आएगा। बैटरी कितने देर में चार्ज होगी इसमें कितनी बिजली खर्च होगी एक बार चार्ज करने पर कार कितने किलोमीटर जाएगी वगैरह-वगैरह। इलेक्ट्रिक कार वन टाइम इन्वेस्टमेंट की तरह होती है। एक बार पैसा लगाने के बाद मेंटेनेंस में बहुत खर्च नहीं होता।

इसकी सर्विस कॉस्ट काफी कम है। बाकि गाड़ियों की तुलना में यह गाड़ियां कम पैसा खाती हैं। कैलिफोर्निया बेस्ड एक स्टार्ट-अप कंपनी है हंबल मोटर्स। इस कंपनी ने हाल ही में सोलर पावर्ड कार को शोकेस किया है। कंपनी ने कार की छत पर सोलर पैनल लगा रखा है, जिसकी मदद से कार की बैटरी चार्ज हो जाती है। इसे अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह गाड़ी चलते-चलते ही जचार्ज हो जाएगी।

इलेक्ट्रिक वाहन प्रदूषण को नियंत्रण करने में भी मदद करती हैं। बहरहाल इस कार की बैटरी चार्ज करने के लिए सोलर रूफ के अलावा इसमें इलेक्ट्रिसिटी जेनरेटिंग साइड लाइट्स, री-जेनरेटिव ब्रेकिंग, पियर टू पियर चार्जिंग, फोल्ड आउट सोलर ऐरे विंग्स शामिल हैं, इनकी मदद से इस एसयूवी की बैटरी आसानी से चार्ज होती रहती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago