Categories: Faridabad

फरीदाबाद पुलिस को बदनाम करने की साजिश, पुलिस पर लगाए गए झूठे आरोप

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच जिले में ऑक्सीजन तथा बेड की कमी देखने को मिल रही है जिसको लेकर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की अपील कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भ्रमित करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद से सामने आया है जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने फरीदाबाद पुलिस पर ऑक्सीजन की सप्लाई को बाधित करने का आरोप लगाया है वही फरीदाबाद पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है तथा ऐसी सूचनाओं पर ध्यान ना देने की बात कही है।

फरीदाबाद पुलिस को बदनाम करने की साजिश, पुलिस पर लगाए गए झूठे आरोप

दरअसल बीते दिन ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर काफी गहमागहमी बनी रही। लोग ऑक्सीजन की सप्लाई न होने को लेकर प्रशासन को कसूरवार ठहराने लगे और जिले की पुलिस पर बाधा डालने का आरोप लगाने लगे। कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्विटर के माध्यम से पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ऑक्सीजन सप्लाई होने नहीं दे रही है और ऑक्सीजन की गाड़ियों को जानबूझकर रोक रही है।

इस ट्वीट में फरीदाबाद पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं कि फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली और द्वारका जाने वाली ऑक्सीजन टैंकर्स को जानबूझकर रोका है और मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के नियमों का उल्लंघन किया है। इस ट्वीट को कई लोगों के द्वारा रिट्वीट किया गया है।

फरीदाबाद पुलिस ने इसका खंडन करते हुए बताया कि यह ट्वीट सरासर झूठा और गैर जिम्मेदाराना है। इसे फरीदाबाद पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस ने अपने टि्वटर हैंडल के माध्यम से ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर उचित कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

पुलिस ने ऐसे झूठे भ्रामक और दुर्भावना से प्रेरित ट्वीट करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है तथा मामले की गहनता से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की बात कही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago