हरियाणा में खाकीवर्दी का गुंडा राज, चालान की आड़ में आमजन को मारें थप्पड़ फिर थमाई रसीद

संक्रमण से बचने का सर्वश्रेष्ठ उपाय फेस मास्क को माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग को या फिर पुलिस विभाग आमजन से हर समय फेस मास्क लगाए रखने की हिदायत देती है।

इतना ही नहीं इसे लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग ने चालान काटने का सिलसिला भी अमल में लाया हुआ है। मगर इसी फेस मास्क के चालान की आड़ में हरियाणा पुलिस की दादागिरी भी देखने को मिल गई है।

हरियाणा में खाकीवर्दी का गुंडा राज, चालान की आड़ में आमजन को मारें थप्पड़ फिर थमाई रसीद

दरअसल हरियाणा के अंतर्गत आने वाले पानीपत में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला जहां खाकी वर्दी गुंडाराज दिखाते हुए पानीपत की नई अनाज मंडी स्थित सब्जी मंडी में किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बगैर फेस मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्यवाही अमर में ला रही थी।

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें भला बुरा क्या है? चालान काटना तो पुलिस का काम है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दौरान पुलिस विभाग के कर्मियों ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के पहले तो थप्पड़ रसीद के दिए फिर उनका चालान काटा और ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ एक या दो व्यक्ति के साथ हुआ ऐसा छह-सात युवकों के साथ किया।

बताते चलें कि सबसे पहले एसआई ने थप्पड़ मारा, इसके बाद बाकी पुलिसवालों ने भी ऐसा ही करना शुरू कर दिया। इस तरह पुलिसकर्मियों के गैर जिम्मेदार व्यवहार के चलते पूरी पुलिस फोर्स पर सवाल उठने लगते हैं।

वहीं मार्केट कमेटी के सचिव नरेश मान, किशनपुरा चौकी पुलिस से एसआई सुनील कुमार, होमगार्ड राजकुमार, ऋषिपाल वहां पहुंचे और बगैर मास्क वालों की चेकिंग शुरू की।

एसआई सुनील कुमार ने चालान काटने की कार्रवाई शुरू की, यहां तक सब ठीक था, लेकिन तभी उन्होंने एक युवक को मास्क नहीं पहनने पर थप्पड़ जड़ दिए, इसके बाद जिसका भी चालान काटा, पहले उसे थप्पड़ मारा और फिर चालान काटा।

एसआई को थप्पड़ मारते देख बाकी पुलिसकर्मियों ने भी यही करना शुरू कर दिया। मामला उजागर होने के बाद पानीपत के एसपी शशांक कुमार ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिसकर्मी हाथ नहीं उठा सकते हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago