Categories: Health

संक्रमण ने दिखाए तेवर तो संसाधनों में आई गिरावट, फरीदाबाद-गुरुग्राम में इलाज के लिए तरसते मरीज

अचानक एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे संक्रमण में इस बार अपना असर इतना प्रभावित रूप से दिखाया है कि अस्पतालों में इलाज के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी में मरते हुए मरीज समाज को आइना दिखा रहे हैं कि उनकी मौत का कसूरवार संसाधनों की कमी और लापरवाही की बढ़ती सीमा है।

वहीं अगर हरियाणा के अंतर्गत आने वाले गुड़गांव फरीदाबाद जिले की बात करें तो यहां हालत बद से बदतर हो चुके हैं। मरीज अस्पतालों में ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। परिजनों का हंगामा सर चढ़कर बोलने लगा है। वहीं अगर एंबुलेंस संचालकों की बात करें तो मनमानी वसूली आमजन का जंजाल बनती जा रही है।

संक्रमण ने दिखाए तेवर तो संसाधनों में आई गिरावट, फरीदाबाद-गुरुग्राम में इलाज के लिए तरसते मरीज

कालाबाजरी ने जिंदा लाश की भारी कीमत लगानी शुरू कर दी है। कालाबाजारी भी बढ़ गई है। एंबुलेंस संचालक दिल्ली से यमुनानगर तक के 50 हजार रुपए तक वसूल हैं। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हाे रही। जबकि रेट पहले से तय हैं।

वहीं संसाधनों में कमी के चलते अब संक्रमण रोकने के लिए सबसे जरूरी टेस्टिंग क्षमता के अनुसार नहीं हो पा रही है। वही जिनके सैंपल भी लिए गए हैं उनके सैंपल की रिपोर्ट भी देरी से मिल रही है। इसको लेकर मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी डीसी को मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए हैं। डीसी सुनिश्चित करेंगे कि आरटीपीसीआर टेस्टिंग की रिपोर्ट समय पर मिले।

निजी अस्पतालों से लेकर लैब और कंटेनमेंट जोन पर नजर रखें। सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों में आईसीयू एवं ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता पर निगरानी रखेंगे।

रविवार को मुख्य सचिव ने राज्यस्तरीय क्राइसिस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी डीसी को ये निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों की निगरानी के लिए एक-एक नोडल अधिकारी तैनात होंगे।

प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासनिक कमेटी रोज मानिटरिंग करेंगे। सीएस ने सभी डीसी से रेमिडेसिवर टीके की खपत व उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी है। इस समय राज्य में 46हजार मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

रविवार दोपहर 2 बजे दिल्ली में सरकारी अस्पताल से रोहतक पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर में पहुंचे मरीज के परिजनों ने बताया कि यहां बेड नहीं मिल रहा है। मरीज गंभीर हैं, प्रयास कर रहे हैं कि बेड की व्यवस्था हो जाए। गार्डों की ओर से उनकी एंबुलेंस को ट्रामा सेंटर के गेट से साइड करवा दिया गया। इंतजार के बाद मरीज को सिविल अस्पताल में शाम 4 बजे भर्ती करवाया गया। इसके बाद इलाज शुरू किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago