Categories: India

बढ़ा संक्रमण तो हजम नही हुई सरकार को आमजन की आजादी, फिर बढ़ाई जाएगी पाबंदियां

हरियाणा में संक्रमण की बढ़ती संख्या प्रदेश सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें गहराती जा रही है। भले ही प्रदेश सरकार द्वारा कितना ही विश्वास क्यों न दिलाया जा रहा हो कि वह हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगाएगी लेकिन सख्त पाबंदियां लॉक डाउन की ओर इशारा कर रही है। नाइट कर्फ्यू से शुरू हुआ यह सिलसिला अब शाम 6 बजे तक मार्केट बंद होने पर भी तुम नहीं रहा है।

ऐसे में एक बार फिर हालात पर काबू पाने के लिए हरियाणा में एक बार फिर पाबंदियों को लगाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूरे राज्य में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है।

बढ़ा संक्रमण तो हजम नही हुई सरकार को आमजन की आजादी, फिर बढ़ाई जाएगी पाबंदियां

दरअसल, धारा 144 चार या अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक लगाता है। इससे पहले इसे राज्य के कुछ जिलों में लगाया गया था, जिसमें गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार, पंचकुला और सोनीपत शामिल हैं। राज्य सरकार ने गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हवाले से यह जानकारी दी है कि पूरे राज्य में धारा 144 लगाई जाएगी।

गौरतलब, महीने हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ-साथ जान गंवाने वालों की संख्या में भी तेजी आई है. मंगलवार को हरियाणा में मौतों के मामले में एक दिन में सबसे लंबी उछाल दर्ज की गई। राज्य में मंगलवार को 84 लोगों की मौत हुई और आंकड़ा बढ़कर 3,926 पहुंच गया। वहीं, 11,931 ताजा मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,47,754 हो गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago