फरीदाबाद: कोरोनावायरस से संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया हैं जिसमें सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों को जोड़ा गया और इसके साथ ही ग्रुप में एक डॉक्टर भी मौजूद है।
संक्रमित पुलिसकर्मी ग्रुप पर अपनी प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में डॉक्टर से सांझा करेंगे जिस पर डॉक्टर अपना परामर्श देगा।
आपको बताते चलें कि फरीदाबाद पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह की पहल पर अलग से दो आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं। ताकि पुलिसकर्मी बच्चों से अलग रहकर आइसोलेट हो सके और संक्रमण ज्यादा ना फैले।
फरीदाबाद पुलिस के अभी तक 138 पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से चार ठीक होकर वापस जनसेवा के लिए जुट गए हैं।
दो पुलिसकर्मी अभी अस्पताल में भर्ती है 132 होम आइसोलेशन में हैं।
पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक फरीदाबाद पुलिस के 497 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से पॉजिटिव हो चुके हैं। जिसमें से एक कि पिछले साल मृत्यु भी हो चुकी है।
पुलिस कमिश्नर ने वायरस से पॉजिटिव पुलिस कर्मियों को जल्द ही स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटने की कामना की है।
जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए दो क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जिनका आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें एक डॉक्टर भी है जो कि प्रत्येक दिन संक्रमित अपना हेल्थ स्टेटस अपडेट करते हैं और आवश्यकतानुसार डॉक्टर से सहायता लेते हैं।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…