ससुर के कहने पर बहू ने किया ये काम, बनी 2.50 करोड़ की मालकिन, बोली- इतने जीरो कभी नहीं देखे

कहते हैं कि अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह हमेशा माननी चाहिए। यह भी सही कहा जाता है कि देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के। पश्चिम बंगाल की रहने वाली संगीता दुबे की पंजाब में लॉटरी लगी है। संगीता दुबे ने पहली बार अपने ससुर के कहने पर लॉटरी की टिकट खरीदा। ससुर की यह पहली कोशिश, संगीता के लिए किसी चमत्कार से कम साबित नहीं हुई।

बड़े बुजुर्गों को जिंदगी का अच्छा खासा तजुर्बा रहता है। उनका कहना कभी गलत नहीं जाता। संगीता ने पहली बार में ही पंजाब लॉटरी विभाग की तरफ से न्यू ईयर लोहड़ी बंपर 2021 का पहला इनाम जीता। संगीता दुबे की ढाई करोड़ की लॉटरी निकली है।

ससुर के कहने पर बहू ने किया ये काम, बनी 2.50 करोड़ की मालकिन, बोली- इतने जीरो कभी नहीं देखे

महामारी के कारण जहां पूरी दुनिया परेशान है वहीँ इस परिवार में ख़ुशी का माहौल है। संगीता ने बताया कि लोहड़ी से पहले वह मार्केट में तिल गुड़ लेने गई थी। इस दौरान उनके ससुर ने लॉटरी की टिकट लेने के लिए कहा। हालांकि संगीता की लॉटरी में कतई दिलचस्पी नहीं है, फिर भी ससुर के कहने पर उन्होंने एक टिकट खरीद लिया।

देने वाले ने छप्पड़ फाड़ के दिया है। उनको भरोसा नहीं हो रहा है कि इतनी बड़ी लॉटरी उनके नाम लगी है। जब लॉटरी का ड्रॉ निकला तो उसमें संगीता का नाम टॉप पर था। ढाई करोड़ की लॉटरी की खबर सुनकर संगीता को दो दिनों तक विश्वास ही नहीं हुआ। संगीता एक आम गृहणी है और बच्चों को ड्राइंग सिखाती हैं। ढाई करोड़ रुपये उनके लिए बहुत मायने रखते हैं और लॉटरी निकलने पर सबसे ज्यादा खुश उनके ससुर और देवर हुए।

किसी भी समय किसी की भी किस्मत चमक सकती है। किस्मत का कोई भरोसा नहीं किसी भी समय वह पलट जाती है। संगीता बताती हैं कि जब वह लॉटरी की टिकट लेने लगी तब उनके पास पंजाब के साथ अन्य राज्यों के भी ऑप्शन थे लेकिन उन्होंने पंजाब की लॉटरी टिकट को चुना। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह पंजाब या चंडीगढ़ में कभी नहीं आई। लेकिन अब पंजाब के साथ उनका गहरा रिश्ता जुड़ गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago