हरियाणा में कल से 18+ के वैक्सीनेशन पर संशय, इस कारण वैक्सीनेशन नहीं होने के आसार

महामारी अपना प्रकोप पहले अधिक भयावह रूप में दिखा रही है। हर तरफ स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। मामलों में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। ऐसे में 18 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों काे एक मई से महामारी का टीका लगाने की शुरुआत होनी है। लेकिन प्रदेश में अभी इस पर संशय है। अभी यह तय नहीं है कि प्रदेश में वैक्सीन कब तक पहुंचेगी।

वैक्सीनेशन की ओर जनता बहुत रुचि दिखा रही है। यही कारण है कि बहुत से वैक्सीनेशन सेंटर पर तो वैक्सीन भी खत्म हो जाती हैं। केंद्र ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉल में बताया है कि वैक्सीन कंपनियों को ज्यादा नहीं तो कम मात्रा में ही राज्यों को वैक्सीन पहुंचाने को कहा गया है।

हरियाणा में कल से 18+ के वैक्सीनेशन पर संशय, इस कारण वैक्सीनेशन नहीं होने के आसार

महामारी की दूसरी लहर पहली से काफी अधिक मौतों को न्योता दे रही है। मामलों के साथ – साथ मौतों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यदि कल वैक्सीन नहीं पहुंचती है, तो प्रदेश में 18+ का टीकाकरण शुरू होना मुश्किल है। हालांकि, प्रदेश के पास अभी करीब 2 लाख डोज हैं। लेकिन, यह 45 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को ही देनी है। अभी इस कैटेगरी के लिए 10 लाख डोज और मिलने वाली है।

विकराल रूप धारण कर चुकी महामारी सभी को सताने लगी है। महामारी ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तबाही मचा रखी है। यदि राज्य सरकार के दिए गए 50 लाख वैक्सीन के ऑर्डर नहीं पहुंचते हैं तो 45 वर्ष की आयु वालों के लिए रिजर्व वैक्सीन में से इनके लिए इस्तेमाल करने का फैसला उच्च स्तर पर ही हो सकेगा।

फरीदाबाद और गुरुग्राम हरियाणा में महामारी के हॉटस्पॉट बन गए हैं। मंज़र काफी खतरनाक हो चले हैं। इस समय महामारी की दूसरी लहर ने सबकुछ थमा दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago