Categories: Faridabad

राहत भरी खबर: जिले में इतने लोगों ने दी आज महामारी को मात, कल के मुकाबले मामले भी आए कम

जिले में महामारी का संक्रमण लगातार जारी है। जिले में आज 1434 नए मरीज़ पाए गए और 1860 मरीज़ो को स्वस्थ घोषित किया गया। स्वस्थ होने की दर 83.6% हो गयी है। बीते 24 घंटों में 5 मरीजों की मृत्यु भी हुई है। जिले में 50.7 दिन में महामारी के मामले दोगुने हो रहे हैं।


उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 415094 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 345530 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।

शेष 69564 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 72768 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 669195 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 593113 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 3314 की रिपोर्ट आनी शेष है।

राहत भरी खबर: जिले में इतने लोगों ने दी आज महामारी को मात, कल के मुकाबले मामले भी आए कम

अब तक 72768 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 1764 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 60801 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या शुक्रवार तक 11459 बनी हुई है।


उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें।

जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago