Categories: FaridabadHealth

अंतिम संस्कार करने के बाद श्मशान घाट के बाहर ही फेंक देते हैं पी पी किट, स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़

पिछले कुछ दिनों से जिले में महामारी के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं अगर हम मृतकों की संख्या की बात करें तो उसमें भी इज़ाफ़ा हो रहा है और उन्हें मृतकों का अंतिम संस्कार जिले के विभिन्न शमशान घाटों पर किया जा रहा है।

लेकिन उनकी क्रिया कर्म का जिम्मा नगर निगम को दिया गया है और नगर निगम के कर्मचारी पूरी सावधानी बरतते हुए पीपी किट पहन कर मृतक महामारी के मरीजों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। लेकिन उन्हें कर्मचारियों के द्वारा एक बहुत ही बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। जिसके बारे में स्थानीय निवासी ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करके उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है ।

अंतिम संस्कार करने के बाद श्मशान घाट के बाहर ही फेंक देते हैं पी पी किट, स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़

जिले के निवासी शिवदत्त ने ट्विटर के माध्यम से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि सेक्टर 37 के श्मशान घाट के बाहर सैकड़ों की संख्या में इंपैक्टेड पीपी किट पड़ी हुई है।

जिससे वहां के आसपास रहने वाले लोगों को भी महामारी फैलने का डर लगा हुआ है इस ट्वीट के माध्यम से @DC_faridabad,@yashpalmurar.@anilvijiminster,@cmohry,@mlkhattar,@mcf_fatidabad को अवगत कराया है जिस पर डीसी फरीदाबाद में रिप्लाई करते हुए कहा है कि वह जल्दी इसको साफ करवा देंगे।

जहां एक और महामारी के चलते हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी जान गवा रहे हैं वहीं दूसरी और प्रशासन के द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही भी महामारी को बढ़ावा दे रही है। क्योंकि जब भी किसी कोविड-19 अंतिम संस्कार किया जाता है।

तो उस प्रक्रिया में कर्मचारी इस पीपी किट को पहन कर अपनी सेफ्टी करता है। लेकिन उस दौरान जो मृतक के कीटाणु होते हैं वह पीपी किट में भी मौजूद हो जाते हैं।

इसीलिए इस तरह श्मशान घाट के बाहर पीपी केट को फेकना बहुत ही बड़ी लापरवाही है। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को या वहां आसपास रहने वाले लोगों को भी महामारी फैलने का डर लगा हुआ है।

इस ट्वीट के बाद डीसी फरीदाबाद में रिप्लाई में कहा है कि वह जल्द ही इस जगह को साफ करवा देंगे। इस ट्वीट को 8 लोगों ने री ट्वीट क्या है और 25 लोगों के द्वारा लाइक भी किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago