आपदा में ढूंढ निकाला एंबुलेंस वालों ने पैसा कमाने का अवसर, मरीज को बैठाने के इतने मांग रहे दाम

महामारी का प्रकोप हर तरफ फैल गया है। जहां देखो वहां स्थिति चिंताजनक है। स्थिति काफी संकट की हो गयी है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह संकट का समय भी लालच से पैसा कमाने हो गया है। महामारी के इस काल में सांसों की सौदेबाजी हो रही है। कुछेक प्राइवेट अस्पतालों की ओर से ऑक्सीजन और दवाओं को लेकर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ चल रहा है।

हर तरफ माहौल भयभीत करने वाला है। ऐसे में एंबुलेंस वाले कमाई का अपना जरिया ढूंढ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों को अचानक ऑक्सीजन खत्म होने का हवाला देकर खुद ही प्रबंध करने के लिए आदेश दे दिए जाते हैं। जबकि निजी तौर पर किसी को ऑक्सीजन सिलेंडर देने की प्रशासन ने मनाही की है।

आपदा में ढूंढ निकाला एंबुलेंस वालों ने पैसा कमाने का अवसर, मरीज को बैठाने के इतने मांग रहे दाम

हरियाणा में महामारी बेकाबू हो चली है। दूसरी लहर सभी को डरा रही है। कई दिनों से अस्पतालों के बाहर हंगामा हो रहा है और फिर मरीजों को शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस वालों से लेकर अस्पताल में बेड देने वाले तक सौदेबाजी करते हैं। कई अस्पतालों ने रात को अचानक तीमारदारों को बोल दिया कि ऑक्सीजन 15 से 30 मिनट की बची है, खुद ही अरेंज करो। ऐसा नहीं कर सकते तो अपने मरीज को ले जाओ। ऐसे में मुंहमांगे रेट पर अस्पताल में बेड दिया जाता है तो एंबुलेंस वाले भी मात्र एक किलोमीटर के रास्ते के लिए तीन हजार रुपए तक वसूल रहे हैं।

प्रदेश में लगातार महामारी के मरीजों का ग्राफ बढऩे के चलते अस्पतालों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। बेकाबू हो रहे संक्रमण के बीच राज्य में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड़ों को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह सबकुछ पैसा कमाने का अवसर बन गया है। मुहमांगे दामों पर सांसों का सौदा किया जा रहा है।

विकराल रुप धारण कर चुकी महामारी सभी को सताने लगी है। महामारी ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तबाही मचा रखी है। फरीदाबाद और गुरुग्राम हरियाणा में महामारी के हॉटस्पॉट बन गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago