महामारी के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी बड़ी औद्योगिक कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए आगामी 15 मई तक शटडाउन करने की घोषणा कर दी है।
दरअसल, इन दिनों महामारी के मामले अपने चरम पर हैं। देशभर में हजारों की संख्या में संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है ऐसे में संभल कर रहना की जरूरत है। औद्योगिक कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों तथा कार्यरत श्रमिकों को बचाने के लिए भी शटडाउन करने की घोषणा की है।

होण्डा मोटर्स ने भी देश के विभिन्न प्रदेशों स्थित चारों प्लांटों गुरुग्राम के मानेसर, राजस्थान के टपूकड़ा आदि में एक मई से 15 मई तक शटडाउन की घोषणा कर दी है। फरीदाबाद में भी जेसीबी कंपनी ने भी अपने सभी प्लांटों को बंद कर दिया है।
यह शटडाउन प्रतिवर्ष जून माह में लगाया जाता था, जो प्रबंधनों ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए मई माह में लगा दिया। इससे पूर्व हीरो मोटोकॉर्प व मारुति सुजुकी भी शटडाउन की घोषणा कर चुकी हैं। इन प्रतिष्ठनों को कलपुर्जे उपलब्ध कराने वाले करीब 400 ज्वाइंट वैंचर्स में भी शटडाउन लगा दिया गया है। यानि कि वहां पर भी लॉकडाउन जैसी स्थिति ही रहेगी।
आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने 22 अप्रैल से 1 मई 2021 के बीच देशभर में संचालित सभी फैक्ट्रियों और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प ने यह शटडाउन सिर्फ अल्प अवधि के लिए ही किया था और इस अल्प अवधि के बंद के बाद उत्पादन सामान्य रूप से शुरू होगा.
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…