Categories: Faridabad

बढ़ा डर: मजदूर दिवस के अवसर पर अपने-अपने घर लौटने लगे प्रवासी मजदूर, कहा-इस बार रिस्क नहीं लेंगे

दूसरों का घर बनाने में मशगूल मजदूरों का अपना स्वयं का कोई घर नहीं होता, मजदूरों की स्थिति पर यह वाक्य एकदम फिट बैठता है। जिले में आज वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हुई वही शुरुआत होते ही जिले भर के प्रवासी मजदूर अपने सामान के साथ अपने- अपने गांव की ओर निकल पड़े, निराशा इस बात की रही कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी प्रशासन प्रवासी मजदूरों को नहीं रोक पाया।


दरअसल, पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर तबके को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। ‌ पलायन की तमाम तस्वीरें हृदय को विचलित कर गई थी। छोटे-छोटे बच्चों सहित अपने सामान को लेकर अपने अपने गांव की ओर बढ़ चले मजदूरों का जीवन अभी पूर्ण रूप से पटरी पर आया भी नहीं था कि एक बार फिर से जिले में वीकेंड लॉक डाउन की घोषणा हो गई।

बढ़ा डर: मजदूर दिवस के अवसर पर अपने-अपने घर लौटने लगे प्रवासी मजदूर, कहा-इस बार रिस्क नहीं लेंगे

एक बार फिर से मजदूरों को अपनी रोजी-रोटी का खतरा सताने लगा ऐसे में प्रवासी मजदूरों ने पलायन को ही एकमात्र विकल्प के रूप में देखा और अपने अपने गांव की ओर चल पड़े वही आज पूरा देश मजदूर दिवस मना रहा है। मजदूर दिवस पर मजदूरों के यह हालात व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर देश व प्रदेश के सभी श्रमिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कमेरे व मेहनतकश मज़दूरों का देश की तरक्की में अहम योगदान रहा है ।

इस वर्ग के कारण ही देश व दुनिया की आर्थिक व औद्योगिक विकास की गतिविधियां बुलंदियों पर पहुंची हैं ।


बहरहाल, प्रवासी मजदूरों की जमीनी हकीकत सरकार के दावों से एकदम पलट है। ‌ सरकार की योजनाओं का फायदा मजदूर तबका कभी उठा ही नहीं पाया या फिर यह कहे कि जागरूकता की कमी ने मजदूरों को कभी आगे आने ही नहीं दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago