Categories: Faridabad

फिर से लॉकडाउन लगने के इस पोस्ट की यह है सच्चाई, पीआईबी ने दी जानकारी

देशभर में महामारी के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से लॉकडाउन की अटकलें लगाई जा रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें आगामी 3 मई से 20 मई तक देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा रहा है परंतु पीआईबी ने इस पोस्ट का खंडन किया है।


दरअसल, देशभर में महामारी के मामले आए दिन नए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं ऐसे में लॉकडाउन लगाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी लॉकडाउन लगाने से संबंधित तमाम पोस्ट वायरल हो रही है ऐसी ही एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट पर लिखा हुआ है कि आगामी 3 मई से 20 मई तक देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

फिर से लॉकडाउन लगने के इस पोस्ट की यह है सच्चाई, पीआईबी ने दी जानकारी

इन वायरल हो रहे फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लगने की खबर का केंद्र सरकार के लिए तथ्यों की जांच करने वाली पीआईबी फैक्ट चेक टीम(PIBFactCheck) ने संज्ञान लिया और पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इसकी पूरी पड़ताल अपने ट्वीटर हैंडल पर इन दावों के पीछे की सच्चाई के साथ शेयर किया है.

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट में लिखा- ‘सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. PIBFactCheck ने कहा कि यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.’

बता दें कि 20 अप्रैल को देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने इस बात की ओर साफ इशारा किया था कि सरकार कहीं से लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती है. पीएम मोदी ने कहा था कि वर्तमान स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है.

उन्होंने कहा था कि मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें. लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago