ये शख्स पत्नी के गहने बेचकर लोगों को फ्री ऑक्सीजन बांट रहा, वजह आपको रुला देगी

किसी भी नेक काम को करने के लिए किसी कारण की आवश्यकता नहीं होती। दिल में सेवा का भाव ही सभी कर्म करवा देता है। महामारी के बीच कुछ इंसान की सच्‍ची कहानियां देवदूतों जैसी हैं। ऐसे ही कुछ महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आई है। इस शख्‍स का नाम पास्कल सल्धाना है। उनकी पत्‍नी डायलिसिस पर हैं, लेकिन उन्‍होंने अपनी पत्‍नी का ऑक्‍सीजन का सिलेंडर दूसरे को दे दिया है। वह अपनी पत्‍नी के गहने बेचकर दूसरों को ऑक्‍सीजन फ्री में दे रहे हैं।

महामारी के इस दौर में जहां कुछ लोग लालच के पीछे भाग रहे हैं तो वहीं कुछ लोग सेवा – भाव से लोगों के साथ खड़े हैं। इस शख्स की सबसे खास बात ये है कि ऐसा करने के लिए उनकी पत्‍नी ने कहा था।

ये शख्स पत्नी के गहने बेचकर लोगों को फ्री ऑक्सीजन बांट रहा, वजह आपको रुला देगी

देश का ऐसा कोई राज्य नहीं जहां महामारी अपना कहर न बरपा रही हो। हर राज्य में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। महाराष्ट्र के मुंबई में एक ‘मंडप डेकोरेटर’ का करने वाले पास्कल सल्धाना ने बताया ” अपनी पत्नी के अनुरोध पर लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन की आपूर्ति करता हूं, जिसकी दोनों किडनी फेल हैं और इसके बाद वह पिछले 5 साल से डायलिसिस पर है।

यह कहानी फिल्मी नहीं हकीकत है। लोग काफी भावुक हो रहे हैं। हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है। उन्होंने बताया ”मेरी पत्नी डायलिसिस और ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। हमारे पास हमेशा एक स्पेयर सिलेंडर होता है। एक दिन एक स्कूल की प्रिंसिपल ने मुझे अपने पति के लिए ऑक्सीजन के लिए बुलाया। मैंने अपनी पत्नी के जोर देने के बाद उसे एक सिलेंडर दिया। उसके अनुरोध पर, मैंने उसके गहने बेचे, 80,000 रुपए मिले और तभी से लोगों को फ्री ऑक्‍सीजन देने की शुरुआत कर दी है।

महामारी की लहर देश के हर कोने में अपना विकराल रुप धारण कर चुकी है। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हर जगह त्राहिमाम मचा हुआ है। घर में रहिये, सुरक्षित रहिये।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago