वैष्णों देवी मंदिर को बनाया जाएगा कोविड सेंटर, प्रशासन के साथ खड़े है हम: जगदीश भाटिया

सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर फरीदाबाद के प्रधान जगदीश भाटिया ने कोविड-19 बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए अपनी ओर से भी बड़ी पहल की है।

उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं जिला उपायुक्त यशपाल यादव से अपील की है कि मंदिर संस्थान इस संकट के अवसर पर सरकार और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

वैष्णों देवी मंदिर को बनाया जाएगा कोविड सेंटर, प्रशासन के साथ खड़े है हम: जगदीश भाटिया

उन्होंने उनसे गुजारिश की है कि इस मौके पर प्रशासन चाहे तो मंदिर परिसर में कोविड सेंटर की स्थापना कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर संस्थान अपनी ओर से प्रशासन की भरसक सहायता करने के लिए तैयार है।


भाटिया ने बताया कि मंदिर परिसर में इतना स्थान है कि वहां कोविड सेंटर बनाने के लिए 50 बिस्तर का अस्थाई अस्पताल बनाया जा सकता है। प्रशासन को अपने स्तर पर वहां बिस्तर, डाक्टर, नर्स एवं जरूरी सामान खुद ही उपलब्ध करवाना होगा।

मंदिर संस्थान इस कार्य में पूरा सहयोग करते हुए कोविड सेंटर में भर्ती होने वाले मरीज एवं चिकित्सा स्टॉफ के लिए भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेगा। कोविड सेंटर में सभी को सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर व रात का भोजन उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी मंदिर संस्थान के ऊपर रहेगी।


भाटिया ने कहा कि मंदिर संस्थान संकट की घड़ी में सरकार एवं प्रशासन के साथ है।

इसके अलावा भी जो जरूरत होगी, वह अपने स्तर पर करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसलिए वह अपनी ओर से प्रशासन एवं सरकार के समक्ष कोविड सेंटर स्थापित करने की अपील करता है। प्रशासन को जब भी इसकी आवश्यकता हो, वह उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे। बता दें कि मंदिर संस्थान ने पिछले वर्ष लॉकडाऊन के वक्त भी गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी।

धार्मिक कार्यों के साथ साथ मंदिर संस्थान ने हमेशा से सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभाई है। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि वह कभी भी नेक कार्यों में पीछे नहीं रहते। अब भी वह अपनी ओर से प्रशासन एवं सरकार की भरसक मदद करने के लिए तैयार हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago