Categories: FaridabadHealth

समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचने की वजह से हुई 2 लोगों की हुई मौत, तो लोगों ने इस महंगी कार को ही बना दिया एंबुलेंस

जहां एक तरफ इस महामारी के चलते लोगों में त्राहि-त्राहि का माहौल है। लोगों को इस समय अस्पतालों में जगह, ऑक्सीजन की कमी, एंबुलेंस समय पर नहीं मिल रही है। वहींइन सब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

रोजाना लाखों में लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। यह महामारी दिन प्रतिदिन और खतरनाक होती जा रही है। जहां लोग ऑक्सीजन ,एंबुलेंस, अस्पलात ढूंढ रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें समय पर अस्पताल में बेड न मिलने के कारण या एंबुलेंस ना मिलने के कारण उनकी मृत्यु हो रही है।

समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचने की वजह से हुई 2 लोगों की हुई मौत, तो लोगों ने इस महंगी कार को ही बना दिया एंबुलेंस

इस समय सरकार की सेवा कम पड़ती जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्रेटर फरीदाबाद स्थित पार्क फ्लोर दो सोसायटी निवासी कर्मवीर सिंह व उनकी सोसाइटी ने अपनी लग्जरी कार को एंबुलेंस बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने यह बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी ही सोसाइटी के दो लोगों की मृत्यु हो गई। क्योंकि उन्हें समय पर एंबुलेंस नहीं मिली और अगर इस समय एंबुलेंस मिल भी रही है तो वह 10 से 25000 तक मांग रहे हैं।

तो उन्होंने अपनी सोसाइटी के साथ टीम बनाकर अपनी अपनी लग्जरी कारों को एंबुलेंस का दर्जा दिया । उन्होंने अपनी लग्जरी कार के अंदर आईसीयू बेड ,ऑक्सीजन का प्रबंध किया। वह यह फ्री सेवा चला रहे हैं। जिस भी व्यक्ति को इसकी जरूरत है वह उनके पास फोन कर कर सकते हैं। यह सेवा बिल्कुल निशुल्क है। उन्होंने अपनी कारों के अंदर पार्टीशन कर दिया है। ड्राइवर पूरी सुरक्षा के साथ पीपी किट पहनकर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाएंगे।

कार में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर का भी प्रबंध है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी सोसाइटी में 7- 8 गैस के सिलेंडर भी उपलब्ध है । जरूरत पड़ने पर वह गैस के सिलेंडर भी हैं। इससे लाखों लोगों को बहुत राहत मिलेगी। जो लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे और जिन की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्हें बहुत सहारा मिलेगा। सोसाइटी में इस टीम में शामिल रमेश गुलिया, राजीव, अमित गौतम ,संतोष सूर्य, परेश शर्मा संदीप गुप्ता ,नीलेश जायसवाल, जगन रेड्डी, सुमित और अन्य भी शामिल है। उनकी सेवा 24 घंटे के लिए उपलब्ध है।

आप कभी भी परेशानी में उनको कॉल कर सकते हैं। उनका नंबर 99109 46685 है। इससे बहुत लोगों को राहत मिलेगी। ऐसा काम करना देश के लिए बहुत बड़ी बात है। जहां लोग इस महामारी में अब बाहर नहीं निकल रहे वहां ऐसे लोगों की जरूरत हमें है।

यह पूरी टीम यह पूरी सोसाइटी पूरे इमानदारी से लोगों की मदद करने में जुटी है । दिन रात एक कर कर यह सारे व्यक्ति पूरे दिल से लोगों की सहायता में जुड़े हैं । ऐसे लोगों को इस समय लाखों लोगों के लिए खड़े हैं उन्हें हमारा सलाम है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago