Categories: CrimeFaridabad

अगर लॉकडाउन का नियम तोड़ा तो आपको भी करनी पड़ सकती है उठक बैठक

महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और जिले में इसी महामारी को रोकने के लिए सरकार के द्वारा एक हफ्ते का लॉकडाउन पूर्ण रूप से लगा दिया गया है। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोग जिले में ऐसे हैं जो बिना किसी कार्य से घर से बाहर निकलते हैं और लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।

इसी लॉकडाउन को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जिले में जगह-जगह पुलिस तैनात है और पुलिस के द्वारा मुस्तैदी से लोगों से सवाल जवाब किए जा रहे हैं कि वह किस कार्य के लिए घर से बाहर निकले हैं।

अगर लॉकडाउन का नियम तोड़ा तो आपको भी करनी पड़ सकती है उठक बैठक

एनआईटी 12 चौक पर भी पुलिस इसी तरह से अपने कार्य को बड़ी मुस्तैदी से कर रही थी। लेकिन वहां पर कुछ ऐसे ऑटो चालक या फिर यूं कहें लोग बिना किसी महत्वपूर्ण काम के घर से बाहर निकले हुए थे। जिस को रोकने पर पुलिस ने उनसे जब सवाल जवाब किया तो उनके पास कोई पुष्टि भरा जवाब नहीं था।

जिसकी वजह से पुलिस ने उन सभी ऑटो चालक और वाहन चालकों से उठक बैठक करवा कर उनको सजा दी और कहा कि आगे से वह किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के बिना घर से बाहर ना निकले। क्योंकि यह जो लॉकडाउन लगाया गया है वह उनकी सुरक्षा और उनको इस महामारी से बचाने के लिए लगाया गया है।

साथ ही उन्होंने लोगों को यह भी कहा है कि अगर किसी को कोई बहुत जरूरी काम है और उसके पास किसी प्रकार का कोई वाहन नहीं है। तो वह ऑटो का इस्तेमाल ना करें। वह किसी अपने परिजन से वाहन लेकर उस कार्य को करें। क्योंकि लॉकडाउन में ऑटो पूर्ण रूप से बंद है।

इसके अलावा जिन भी व्यक्ति को सब्जी लेने के लिए मंडी की ओर जाना होता है। तो वह ऑटो की बजाय कोई प्राइवेट या कोई और अन्य वाहन लेकर ही मंडी में जाए। ऑटो का मंडी में जाना भी बंद है। इसीलिए लोग अपने अपने कार्य को अपने वाहन के जरिए करें।

लॉकडाउन को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए पुलिस के द्वारा ना तो कोई चालान किया जा रहा है और ना ही कोई लठ बजाई जा रही है। बस उनको समझाया जा रहा है और उनसे उठक बैठक करवाई जा रही है। ताकि उनको भी याद रहे कि वह किस गलती की सजा पा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago