Categories: Government

दिल्ली की बॉर्डर सील होने के बावजूद ट्रेन की टिकट से मिलेंगी यात्रियों को एंट्री

कोरोना वायरस से बचाव के लिए 68 दिन तक लगाया गया लॉक डाउन अब खत्म हो गया है। आज से अनलॉक फेस वन की शुरुआत हुई है जिसके तहत लोगों को काफी सारी रियायतें भी दी गई हैं। हरियाणा सरकार ने भी राजधानी दिल्ली से सटे सभी सीमाओं को खोलने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह के लिए बॉर्डर सील कर दिए हैं।

लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भले ही दिल्ली सरकार द्वारा बॉर्डर्स को सील करने के आर्डर एक सप्ताह तक के लिए दिए गए है।

लेकिन ऐसे में जो यात्री ट्रेन से सफर करना चाहते है, या ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते है उनके लिए यात्री का टिकट ही उनकी एंट्री का माध्यम होगा। जिसे दिल्ली के बॉर्डर पर दिखा कर आपन अपने सफ़र को पूरा कर सकते हैं।

लेकिन आज से मजदूर स्पेशल ट्रेन के अलावा 200 अन्य ट्रेनों की भी वापसी पटरियों पर हो चुकी हैं। बता दें कि शासन ने अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि दिल्ली के कंटेनमेंट जोन से लोगों का आना जाना नोएडा-गाजियाबाद के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

लेकिन अन्य यातायात के लिए बॉर्डर पर प्रतिबंध लगाने या खोलने का फैसला जिला प्रशासन अपनी जरूरत के अनुसार ले सकता है। वहीं जिला प्रशासन ने भी देर शाम स्पष्ट कर दिया कि अभी बॉर्डर अनलॉक नहीं होंगे

लॉकडाउन-4 के तहत जिला प्रशासन ने दिल्ली बॉर्डर को खोलने या न खोलने के लिए पूरा वक्त यह कह कर निकाल दिया कि इस मुद्दे पर शासन से गाइडलाइन मांगी गई हैं। वहीं अब शासन ने इस मुद्दे पर फैसला लेने का अधिकार जिला प्रशासन को दे दिया है।

रोजाना हजारों लोग सुबह शाम दिल्ली बॉर्डर पर परेशान हो रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने इस मामले में कोई रियायत नहीं दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago