जल्द ही शुरू होगा छांयसा स्थित मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायेज़ा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा छांयसा स्थित अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर मंगलवार को भारतीय सेना के मेडिकल कोर की चिकित्सकों की टीम ने उपायुक्त यशपाल से मुलाक़ात की।

उन्होंने कॉलेज के संचालन वहां की व्यवस्थाओं एवं जरूरतों के विषय में करीब 1 घंटा बातचीत की। इससे पहले भारतीय सेना के शिक्षकों की टीम ने मेडिकल कॉलेज का दौरा भी किया और वहां हो रही सभी तैयारियों का निरिक्षण किया।

जल्द ही शुरू होगा छांयसा स्थित मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायेज़ा

उपायुक्त यशपाल ने कहा की वर्तमान परिस्थितयों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज को शुरू करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा की जिला प्रशासन की और से सभी जरुरी सुविधाएँ मेडिकल कॉलेज में मुहैया करवा दी गयी हैं।

उन्होंने भारतीय सेना के चिकित्सकों से अनुरोध किया की उन्हें जिस भी चीज की आवश्यकता हो वह तुरंत बताएं ताकि जिला प्रशासन उन्हें समय पर मुहैया करवा सकें। जिससे मरीजों के इलाज में कोई भी समस्या न आ सके।

इस दौरान भारतीय सेना के ब्रिगेडियर बी.एस. जसरोटिया कमांडर ने कहा की मेडिकल कॉलेज में एक टेस्टिंग लैब भी स्थापित की जाए जिसमे एक्स-रे, खून की जांच इत्यादि की जा सके ताकि मरीजों को समयानुसार सुविधा दी जा सके।

इस पर उपायुक्त ने कहा की जो भी आवश्यकता उन्हें होगी उन्हें तुरंत पूरा किया जाएगा इस दौरान मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई इस अवसर पर कॉलेज के नोडल अधिकारी व एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल भी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago