Categories: Faridabad

घंटों के इंतजार के बाद भी नहीं मिल पाई ऑक्सीजन, खाली हाथ लौटे मरीजों के तीमारदार

ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों और तीमारदारों को।काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदार‍‍ ऑक्सीजन को लेकर घंटों – घंटों इंतजार कर रहे है। ऐसी ही स्थिति आज नंगला गुजरान के सीमा ऑक्सीजन गैस प्लांट पर देखने को मिला जहां सुबह से ऑक्सीजन के लिए खड़े लोगों को दोपहर तक भी ऑक्सीजन नहीं मिल पाई और दोपहर को करीब डेढ़ बजे लोगों को यह कहकर वापस भेज दिया गया कि यहां ऑक्सीजन नहीं है। ऑक्सीजन अब भागीरथी गैस प्लांट पर मिलेगी।

नंगला गुजरान स्थित सीमा ऑक्सीजन गैस प्लांट पर मरीजों के तीमारदारों को ऑक्सीजन दी जाएगी, इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पार्षद महेंद्र भड़ाना को दी। जानकारी के बाद सीमा ऑक्सीजन गैस प्लांट पर सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई।

घंटों के इंतजार के बाद भी नहीं मिल पाई ऑक्सीजन, खाली हाथ लौटे मरीजों के तीमारदारघंटों के इंतजार के बाद भी नहीं मिल पाई ऑक्सीजन, खाली हाथ लौटे मरीजों के तीमारदार

मरीजों के तीमारदार सहित एंबुलेंस भी ऑक्सीजन के लिए प्लांट पर पहुंच गई। कंपनी ने लोगों को बताया कि सुबह 9 बजे ऑक्सीजन दी जाएगी परंतु कंपनी द्वारा लोगों को ऑक्सीजन नहीं दिया गया। मरीजों के तीमारदार ऑक्सीजन के लिए घंटों इंतजार करते रहे।

इस बात की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद महेंद्र भड़ाना, दीपक चौधरी, सुरेंद्र अग्रवाल, जयवीर खटाना मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन किया। पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा फोन नहीं उठाया गया और अधिकारी महामारी के इस समय में लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने ऑक्सीजन का इंतजार कर रहे लोगों को बताया कि यहां ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होगी, सभी भागीरथ गैस प्लांट पर जाकर ऑक्सीजन ले सकते हैं। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने भी लोगों को इस विषय में जानकारी दें।

ऑक्सीजन के लिए खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी माताजी की तबीयत खराब है और वह एशियन अस्पताल में भर्ती है। सुबह से ही ऑक्सीजन के लिए खड़े हैं अभी तक ऑक्सीजन नहीं मिल पाई है, सुबह से ही लोगों को टाला जा रहा है और अब भागीरथ गैस प्लांट पर भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

6 hours ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

7 hours ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

21 hours ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

3 days ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 week ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

1 week ago